फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   households without toilet access will be prosecuted in court.

शौचालय नहीं बनवाया तो अब कोर्ट में लगेगी पेशी

Mon, 07 Sep 2015 09:54 AM IST
Updated Mon, 07 Sep 2015 09:54 AM IST
विज्ञापन
households without toilet access will be prosecuted in court.

शौचालय न बनाने वालों पर चंबा में प्राथमिकी दर्ज होगी। 31 अगस्त तक सभी लोगों को शौचालय बनाने के निर्देश दिए गए थे और इस कड़ी को सौ प्रतिशत तक पहुंचाना था लेकिन 31 अगस्त के बाद जिला के सभी खंड विकास कार्यालयों से आए रिकॉर्ड के मुताबिक कोई भी कार्यालय सौ प्रतिशत लक्ष्य पूरा नहीं कर पाया है।

विज्ञापन


भरमौर उपमंडल में इस कड़ी में प्रशासन ने लोगों को सरकारी योजना से वंचित करने का ऐलान किया है। जबकि अन्य खंडों में शौचालय न बनाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जो लोग शौचालय नहीं बनाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी भी सूची में शामिल

households without toilet access will be prosecuted in court.

खंड विकास अधिकारियों ने जो रिपोर्ट अपने स्तर पर तैयार की है उन्हें वह रिपोर्ट प्रशासन को देनी होगी और उसके बाद प्राथमिकी दर्ज करने का काम शुरू हो जाएगा। खंड विकास चंबा में कुछ सरकारी कर्मचारी भी हैं जिन्होंने बार-बार आदेश जारी होने के बावजूद शौचालय नहीं बनाए हैं।

गौरतलब है कि प्रशासन ने पहले 31 मार्च तक पूरे जिला को खुला शौचमुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया था लेकिन 31 मार्च को यह अभियान पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद खंड विकास अधिकारियों की मांग पर लक्ष्य हासिल करने की अवधि को पहले जून और फिर अगस्त तक बढ़ाया गया लेकिन अब अगस्त महीना पूरा होने के बाद भी लक्ष्य सौ प्रतिशत तक नहीं पहुंच सका है।

उपायुक्त बोलीं दर्ज होगी प्राथमिकी

households without toilet access will be prosecuted in court.

खंड विकास अधिकारी चंबा मोहन शर्मा ने बताया कि शौचालय न बनाने वालों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी और एसडीएम कार्यालय के माध्यम से उन्हें नोटिस भेजे जाएंगे। इन लोगों ने अब कानूनी तौर पर शौचालय न बनाने के संबंध में जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी सूरत में सौ प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना ही होगा।

जबकि उपमंडल अधिकारी भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि उन्होंने खंड विकास अधिकारी से शौचालय के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। जैसे की रिपोर्ट आ जाएगी, शौचालय न बनाने वालों को नोटिस भेजे जाएंगे। उपायुक्त एम सुधा देवी का कहना है कि एसडीएम के माध्यम से शौचालय न बनाने वालों को नोटिस भेजे जा सकते हैं। उन पर प्राथमिकी दर्ज हो सकती है और उन्हें इस प्राथमिकी का जवाब देना होगा। शौचालय न बनाने वालों पर यह कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed