फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   house gutted in fire in badhali near kullu.

11 दिन पहले पति की मौत, अब छिना आशियाना

Fri, 12 Feb 2016 12:03 AM IST
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
house gutted in fire in badhali near kullu.

मणिकर्ण घाटी के बलाधी गांव में ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। लकड़ी के 16 कमरों वाले मकान में लगी आग से 35 लाख के नुकसान का अनुमान है। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने उक्त मकान को नहीं बचा पाए, लेकिन साथ लगते द्रोपदी देवी के मकान को बचा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आग वीरवार सुबह 10 बजे लगी। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। उस घर में चार परिवार झली देवी पत्नी दोत राम, हेमराज पुत्र दोत राम, दिनेश कुमार पुत्र दोत राम और सुनीता देवी पुत्री अनूप राम रहते थे। आग लगने के बाद घर में रह रहे परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


उधर, सब फायर ऑफिसर दुर्गादास ने बताया कि बलाधी गांव में ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। सड़क से दूर होने के कारण यहां पर फायर की गाड़ी नहीं पहुंच पाई। हालांकि फायर विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मेहनत से साथ लगते मकान को जलने से बचा लिया। उन्होंने कहा कि आग से करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 दिन पहले ही हुई है झली देवी के पति की मौत

house gutted in fire in badhali near kullu.

मणिकर्ण घाटी के बलाधी गांव में आग लगने से झली देवी का परिवार बेसहारा हो गया है। झली देवी के पति को मरे हुए 11 दिन हुए थे कि उनका आशियाना राख के ढेर में बदल गया। झली देवी अपने दो बेटों के साथ इस मकान में रहती थी। जो उसने बड़ी मेहनत से बनाया था। लकड़ी का यह मकान उसने कुछ वर्ष पूर्व तैयार किया था।

इससे पहले परिवार पर करीब 20 साल पहले कहर टूटा था। जब बलाधी नाले में बादल फटा था। उस दौरान बादल फटने से पूरा मकान बाढ़ की भेंट चढ़ गया था। उसके बाद झली देवी ने बड़ी मेहनत से तिनका-तिनका इकट्ठा कर अपने लिए आशियान बनाया था। अपने आशियाने को जलता देख झली देवी के आंखों से आंसू नहीं रूक रहे हैं। एक ओर पति के मरने का गम दूसरी ओर बेघर होने का जख्म मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed