फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   house and cow shed burnt to ashes in , couple and five cattle in patlikuhal

Kullu News: पतलीकूहल में डेढ़ मंजिला घर और गोशाला राख, दंपती और पांच मवेशी झुलसे

Fri, 05 May 2023 05:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 May 2023 05:31 PM IST
सार

प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू और पर्यटन नगरी मनाली के बीच स्थित पतलीकूहल क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड में डेढ़ मंजिला घर समेत गोशाला जलकर राख हो गई। 

विज्ञापन
house and cow shed burnt to ashes in , couple and five cattle in patlikuhal
पतलीकूहल में डेढ़ मंजिला घर और गोशाला राख - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू और पर्यटन नगरी मनाली के बीच स्थित पतलीकूहल क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड में डेढ़ मंजिला घर समेत गोशाला जलकर राख हो गई। वहीं, आग की चपेट में आने से दंपती के अलावा एक गाय और चार भेड़ें भी झुलस गई हैं। अग्निकांड ग्राम पंचायत हलाण-दो के शिला गांव में हुआ है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत हलाण-दो के शिला गांव में शुक्रवार सुबह 07:00 बजे भोला राम के घर में अचानक आग भड़क गई। घर से उठता धुआं और आग की लपटें निकलती देख गांव में अफरातफरी का माहौल बना गया। ग्रामीणों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचित किया और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग की लपटे इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते जीवन भर की पूंजी राख का ढेर बन गई। पतलीकूहल अग्निशमन प्रभारी छपे राम ने कहा कि भोला राम और उनकी पत्नी तारा देवी आग बुझाते झुलस गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल में प्राथमिक उपचार दिया गया। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में आठ लाख की संपत्ति जलकर राख हुई है, जबकि 50 लाख की संपत्ति को बचा लिया है। बचाई गई संपत्ति में टिकम राम, बुधराम के घर समेत साथ लगता सेब का बगीचा भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed