फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hotel owner fined for property tax evasion

Shimla News: संपत्ति कर चोरी के आरोप में होटल मालिक को जुर्माना

Tue, 08 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hotel owner fined for property tax evasion
पंथाघाटी में खाली प्लॉट बता चला रहा था होटल
विज्ञापन

नगर निगम की जांच में हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में टैक्स चोरी करने वाले भवन मालिकों के खिलाफ जारी नगर निगम की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शहर के पंथाघाटी क्षेत्र में एक होटल मालिक को टैक्स चोरी करने पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

नगर निगम ने इसे नोटिस भी थमा दिया है। इससे अब पिछले कई सालों का प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाएगा। होटल मालिक को यह टैक्स महंगी व्यावसायिक दरों पर चुकाना होगा। नगर निगम के अनुसार होटल मालिक पंथाघाटी में अपना खाली प्लॉट बताकर टैक्स की चोरी कर रहा था। लेकिन मौके पर बहुमंजिला होटल चल रहा था। होटल कब शुरू हुआ, इसकी जानकारी तक इसने नगर निगम को नहीं दी थी।
विज्ञापन


नगर निगम की टीमें इन दिनों शहर में बिना अनुमति चल रहे पीजी और बीएंडबी संचालकों के खिलाफ जांच के लिए फील्ड में उतरी हैं। इसी टीम ने पंथाघाटी के पास इस होटल मालिक को टैक्स चोरी करते हुए पकड़ा। निगम प्रशासन के अनुसार यह होटल मालिक अभी तक खाली प्लॉट का टैक्स भर रहा था। यह दरें कम हैं। नियमानुसार इसे होटल की जानकारी नगर निगम को देनी थी। इसके बाद इसे नई दरों पर टैक्स के बिल जारी होने थे। लेकिन इसने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




30 से ज्यादा संचालक पकड़े शहर में टैक्स चोरी कर रहे 30 से ज्यादा बीएंडबी और पीजी संचालकों को नगर निगम ने पकड़ा है। यह रिहायशी मकानों में व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे हैं। निगम ने इन्हें अब नई दरों पर टैक्स के बिल जारी किए हैं। 15 दिन बाद इसकी रिपोर्ट तैयार होगी जिसमें पता लगेगा कि शहर में ऐसे कुल कितने संचालक पकड़े गए हैं।



शहर में जारी है जांच : आयुक्त
नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि शहर में टैक्स चोरी करने वाले व्यावसायिक संस्थानों के खिलाफ जांच जारी है। इसके लिए नगर निगम की टीमें वार्डों का निरीक्षण कर रही हैं, जो पकड़े जा रहे हैं, उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article