Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   horticulturist will be able to sell apples at home, Himachal government will open four sales centers

घर-द्वार सेब बेच सकेंगे बागवान, चार बिक्री केंद्र खोलेगी हिमाचल सरकार

Tue, 04 May 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 May 2021 05:00 AM IST
सार

बागवान कोरोना संक्रमण के अलावा बाहरी मंडियों में ठगी का शिकार होने से भी बच सकेंगे। प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब करीब 15 जून तक तैयार हो जाता है और बागवान मंडियों में सेब बेचना शुरू कर देते हैं।

विज्ञापन
horticulturist will be able to sell apples at home, Himachal government will open four sales centers
सेब हिमाचल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के सेब बागवानों के लिए आगामी सीजन में चार मंडियों में सेब का कारोबार होगा। शिमला की अणू, मैंदली, खड़ापत्थर और जिला किन्नौर की टापरी मंडियों में सेब बिक्री की सुविधा बागवानों को मिलेगी। इससे किन्नौर, शिमला और आउटर कुल्लू के बागवान घरों के नजदीक सेब बेच पाएंगे। इससे बागवान कोरोना संक्रमण के अलावा बाहरी मंडियों में ठगी का शिकार होने से भी बच सकेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब करीब 15 जून तक तैयार हो जाता है और बागवान मंडियों में सेब बेचना शुरू कर देते हैं। इस कारण से सेब की बिक्री के लिए प्रदेश सरकार और हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड ने अभी से मंडियों में सेब बागवानों के लिए व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। अभी तक प्रदेश के बागवानों को सेब बेचने में अतिरिक्त वित्तीय बोझ उठाना पड़ता था। बागवानों को अभी तक ढली और भट्ठाकुफर मंडियों में सेब बेचने के लिए आना पड़ता था।
विज्ञापन


पिछले कुछ साल से सरकार ने पराला मंडी भी बागवानों की फसलें खासकर सेब बेचने के लिए खोल रखी है। इसके बाद भी बागवानों को सेब बेचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर सरकार अणू, मैंदली, खड़ापत्थर और जिला किन्नौर की टापरी मंडियों में सेब बिक्री के लिए बागवानों को सुविधा देने की तैयारी कर चुकी है। इन मंडियो मे सेब की बिक्री होने से बागवानों को समय और धनराशि की बचत भी होगी। बागवानों को अपने बगीचों के समीप ही सेब बेचने में मदद भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रदेश की पुरानी मंडियों में सेब से लदे वाहनों की भीड़ भी कम होगी और बिचौलियों की मनमानी पर भी काफी हद तक नकेल कसी जा सकेगी। हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के प्रंबध निदेशक नरेश ठाकुर ने कहा कि आगामी सीजन में बागवानों के लिए चार मंडियों को सेब की बिक्री के लिए खोला जा रहा है। बागवानों को सेब बेचने के लिए अधिक मंडियां मिल पाएंगी और उनको परेशानी भी कम उठानी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed