फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Horticulture Minister Jagat Singh Negi inspected the clusters of Bakarti and Baranda

Himachal: जगत सिंह नेगी बोले- बागवानों को बागीचे तैयार करके दे रही है एचपी शिवा परियोजना

Thu, 28 Nov 2024 03:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Nov 2024 03:56 PM IST
सार

जगत सिंह नेगी  नेगुरुवार सुबह हमीरपुर के निकटवर्ती गांव बकारटी और बरंडा में एचपीशिवा परियोजना के तहत लगाए गए मौसमी के बागीचों के निरीक्षण व बकारटी में स्थानीय बागवानों के साथ संवाद  किया।

विज्ञापन
Horticulture Minister Jagat Singh Negi inspected the clusters of Bakarti and Baranda
मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया बकारटी और बरंडा के क्लस्टरों का निरीक्षण। - फोटो : संवाद

विस्तार

बागवानी, राजस्व और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने हमीरपुर जिले के किसानों से आग्रह किया है कि वे पारंपरिक फसलों के अलावा आधुनिक सुविधाओं के साथ बागवानी को भी अपनाएं, जिससे उनकी आय में काफी वृद्धि होगी। गुरुवार सुबह हमीरपुर के निकटवर्ती गांव बकारटी और बरंडा में एचपीशिवा परियोजना के तहत लगाए गए मौसमी के बागीचों के निरीक्षण व बकारटी में स्थानीय बागवानों के साथ संवाद के दौरान जगत सिंह नेगी ने यह अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी फल उत्पादन, विशेषकर नींबू प्रजाति के फलों को बढ़ावा देने तथा बागवानों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार एचपीशिवा परियोजना के माध्यम से प्रदेश सरकार बागवानों के लिए बागीचे तैयार करके उन्हें सौंप रही है। इन क्षेत्रों के हर किसान-बागवान को इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

विज्ञापन


 बकारटी और बरंडा के क्लस्टरों में लगाए गए मौसम्बी के बागीचों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि शुरुआती दौर में ही यहां अच्छी पैदावार हुई है। आने वाले समय में यह परियोजना क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति ला सकती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बागवानों की सुविधा के लिए खाद और दवाइयां एचपीएमसी की गाड़ी के माध्यम से उनके गांव में ही उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पौधों की सिंचाई के लिए अत्याधुनिक ड्रिप प्रणाली के साथ स्प्रिंकलरों का भी प्रावधान करें, ताकि बागीचों में अन्य फसलें भी उगाई जा सकें। उन्होंने इस संबंध में जैन सिंचाई कंपनी और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। जगत सिंह नेगी ने कहा कि बागवानों के मार्गदर्शन के लिए विभागीय अधिकारियों के अलावा सुविधाप्रदाता भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


  इस अवसर पर एचपीशिवा के परियोजना निदेशक डॉ. देवेंद्र ठाकुर और उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बागवानी, राजस्व और जनजातीय विकास मंत्री का स्वागत किया तथा जिला के विभिन्न क्लस्टरों में पौधारोपण व इससे संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर हिरेंद्र चंदेल और विभु शर्मा ने सिंचाई सुविधाओं से अवगत करवाया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, परियोजना के तहत गठित स्थानीय सोसाइटी के अध्यक्ष हंसराज शर्मा और क्षेत्र के अन्य बागवानों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा कुछ समस्याएं भी जगत सिंह नेगी के समक्ष रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिलासपुर में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया
 प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने पर 11 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी गुरुवार को बिलासपुर पहुंचे। मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग से बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने लिए चर्चा की। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ के बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए। जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार के दो साल का जश्न भव्य रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के मर्जी से काम नहीं होंगे। बिलासपुर में कार्यक्रम करना सरकार का अपना अधिकार है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने समय से जनमंच जैसे कार्यक्रम अपनी मर्जी से किए। इससे पहले जगत सिंह नेगी ने निहारी स्थित उद्यान विभाग के बगीचे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बगीचे का भ्रमण किया और लीची की पौध को बढ़ाने का निर्देश दिए। साथ ही बागवानों को समय पर वितरित करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed