{"_id":"5ecfdb758ebc3e90470cff9b","slug":"home-quarantine-hrtc-conductor-reached-hospital-turned-positive-got-market-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम क्वारंटीन एचआरटीसी कंडक्टर पहुंच गया अस्पताल, निकला पॉजिटिव, बाजार करवाया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम क्वारंटीन एचआरटीसी कंडक्टर पहुंच गया अस्पताल, निकला पॉजिटिव, बाजार करवाया बंद
Thu, 28 May 2020 09:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 28 May 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
दुकानें बंद करवाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान से 22 मई को सोलन पहुंचे विद्यार्थियों और अन्य लोगों को चार जिलों कुल्लू, सोलन, शिमला और बिलासपुर पहुंचाने वाला एचआरटीसी कंडक्टर होम क्वारंटीन तोड़कर अस्पताल पहुंच गया। बिना किसी लक्षण के जब उसने जिला अस्पताल के डॉक्टर को अपने बारे में जानकारी दी तो उसका सैंपल लिया, जिसमें वह बुधवार देर रात कोरोना पॉजिटिव निकला। परिवहन और स्वास्थ्य विभाग में क्वारंटीन को लेकर तालमेल की भी कमी नहीं। कंडक्टर देररात पॉजिटिव आया लेकिन सुबह तक लोगों को सूचना नहीं मिली। बाजार में दुकानें खुलने शुरू हो गईं।
विज्ञापन
अस्पताल के डॉक्टर ने जब फेसबुक पर इस बारे में पोस्ट डाली तो प्रशासन जागा और सुबह 10 बजे लाउड स्पीकर से सूचना देकर बाजार बंद करवाया और लोगों को घर भेजा।होम क्वारंटीन अवधि में बिलासपुर का परिचालक अपने कई दोस्तों से मिलता रहा। उसने अपनी स्कूटी की सर्विस करवाई और बाजार घूमता रहा। कंडक्टर के संपर्क में आने वाले करीब एक दर्जन लोगों की पहचान कर उनके सैंपल लेने की तैयारी है। उसे अस्पताल ले जाने वाली उसकी नर्स बहन के भी सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने बताया कि गुरुवार सुबह अधिसूचना वार्ड-11, एचआरटीसी कॉलोनी, दनोह, कोसरिया वामटा पंचायत, गुरुद्वारा मार्केट, गांधी चौक और कॉलेज चौक को कटेंनमेंट जोन बना दिया। रौड़ा सेक्टर, कोसरिया वार्ड, निहाल आईटीआई तक, मुख्य बाजार व चंगर सेक्टर बफर जोन बना दिए हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन