फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Home Guard Coronavirus Positive: Priest's entry into Chintpurni temple prohibited

गृहरक्षक कोरोना पॉजिटिव: चिंतपूर्णी मंदिर में पुजारियों के प्रवेश पर रोक

Sat, 08 Aug 2020 05:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Aug 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
Home Guard Coronavirus Positive: Priest's entry into Chintpurni temple prohibited
चिंतपूर्णी मंदिर(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

चिंतपूर्णी मंदिर में ड्यूटी पर तैनात गृहरक्षक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पुजारियों के मंदिर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। मंदिर प्रशासन ने यह रोक पांच दिन के लिए लगाई है। इसके बाद पुजारी मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। शनिवार से पांच दिन तक सिर्फ दो ही पुजारी सुबह और शाम की आरती तथा पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर प्रशासन ने बीते शुक्रवार को गृहरक्षक के पॉजिटिव आने के बाद एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया है। आगामी आदेशों तक मंदिर में किसी भी पुजारी के जाने पर प्रतिबंध रहेगा।  मंदिर परिसर को सैनिटाइज करवाया गया है। पॉजिटिव होमगार्ड के संपर्क में आए गृहरक्षकों के अलावा कुछ सेवादारों को भी होम क्वारंटीन रहने के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


उधर, मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर ने बताया कि गृहरक्षक के कोरोना संक्रमित होने के बाद दो पुजारियों को छोड़कर अन्य पुजारियों की मंदिर में एंट्री पर रोक लगा दी गई है। यह रोक पांच दिन के लिए होगी। उधर, पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा तथा अन्य पुजारियों में राजेंद्र पप्पू, मास्टर केवल कालिया, भूषण कालिया, निरंजन कालिया, जीत लाल कालिया ने मंदिर प्रशासन के निर्णय का स्वागत किया है। कहा कि पुजारी वर्ग कोरोना संकट में प्रशासन के साथ खड़ा है। मंदिर में पॉजिटिव मामला आने के बाद पुजारियों के मंदिर में प्रवेश पर रोक के प्रशासन के निर्णय से वे सहमत हैं। रविंद्र कालिया ने कहा कि प्रशासन के आदेशों के बाद मंदिर में सिर्फ दो ही पुजारी पांच दिन तक सुबह-शाम की आरती और पूजा करेंगे। इनका पांच दिन तक ठहरने का प्रबंध भी मंदिर प्रशासन ने मंदिर भवन के पास ही किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed