फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   holidays to gram rojgar sewak.

ग्राम रोजगार सेवकों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

Thu, 18 Feb 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 18 Feb 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
holidays to gram rojgar sewak.

प्रदेश सरकार ने ग्राम रोजगार सेवकों को अवकाश का तोहफा दिया है। अब उन्हें पंचायतों में कंप्यूटर ऑपरेटर, कनिष्ठ अभियंता और कनिष्ठ लेखापाल की तर्ज पर 12 आकस्मिक अवकाश और 2 दिन का वैकल्पिक अवकाश मिलेंगे।

विज्ञापन


ग्राम सेवक लगातार प्रदेश सरकार से यह मांग उठाता रहा है। वीरवार को पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने फाइल में हस्ताक्षर कर दिए हैं। इससे पहले ग्राम रोजगार सेवकों को यह अवकाश नहीं मिल रहे थे। हिमाचल में ग्राम रोजगार सेवकों की संख्या 1,081 है।
विज्ञापन


पहले प्रदेश सरकार ने इन्हें कमीशन आधार पर रखा था, इसके बाद इन सेवकों ने मामला प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया। अब इन्हें पांच हजार रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है। हिमाचल में एक ग्राम रोजगार सेवक के पास 3-3 पंचायतों का जिम्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सेवक मनरेगा के तहत पंचायतों में होने वाले कार्यों पर निगरानी रखते हैं। पंचायतों में मनरेगा के तहत रास्तें, टैंकों नालियोंए डंगे, एंबुलेंस सड़क, चेकडैम सहित अन्य निर्माण कार्य किए जाते हैं। इसकी प्लानिंग ग्राम सेवक करता है।

भले ही पंचायतों में चेकडैम और टैंकों की ड्राइंग जूनियर इंजीनियर बनाता हो लेकिन मौके की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट ग्राम रोजगार सेवक देते हैं। ग्राम सेवक ही कार्यों के लेखा जोखे का विवरण रखता है।


हिमाचल के हजारों ग्राम रोजगार सेवकों को आकस्मिक और वैकल्पिक अवकाश देने का फैसला लिया है। अब जूनियर इंजीनियर, कंप्यूटर ऑपरेटर और कनिष्ठ लेखापाल की तरह ग्राम रोजगार सेवकों को भी अवकाश मिलेंगे।-अनिल शर्मा, पंचायतीराज मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed