फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Holiday special train started between Kalka-Shimla, tourists will get facility till New Year

Holiday Special Train: कालका-शिमला के बीच हॉलीडे स्पेशल ट्रेन शुरू, सैलानियों को नववर्ष तक मिलेगी सुविधा

Mon, 18 Dec 2023 11:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Dec 2023 11:05 PM IST
सार

कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर सोमवार से हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। पहले ही दिन गाड़ी में 80 फीसदी यात्रियों ने सफर किया। 

विज्ञापन
Holiday special train started between Kalka-Shimla, tourists will get facility till New Year
शिमला रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर सोमवार से हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। पहले ही दिन गाड़ी में 80 फीसदी यात्रियों ने सफर किया। कालका से गाड़ी दोपहर 12:20 बजे रवाना हुई और देर शाम करीब 6:25 बजे शिमला पहुंची। हॉलीडे स्पेशल ट्रेन क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले शिमला आने वाले सैलानियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रबंधन 15 जनवरी 2024 तक चलाएगा। फर्स्ट क्लास डिब्बे का किराया प्रति यात्री 790 रुपये, चेयर कार (ईवी) का 945, सेकेंड क्लास में 75 रुपये और जनरल का किराया 50 रुपये निर्धारित किया है। अन्य ट्रेनों के मुकाबले हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का किराया ज्यादा है। इसमें 206 सीटें हैं। 

विज्ञापन


शिमला में हर साल क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। कालका और शिमला के बीच इन दिनों हॉलीडे स्पेशल ट्रेन सहित 7 गाड़ियां चल रही हैं। इनमें हिमालयन क्वीन, शिवालिक डीलक्स, कालका शिमला एक्सप्रेस, हिमदर्शन, कालका शिमला अप मिक्स-डाउन मिक्स, कालका-शिमला मेन ट्रेन है। अंबाला मंडल के वाणिज्य प्रबंधक अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि 80 फीसदी बुकिंग के साथ पहले दिन हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलाई गई। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed