फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   holi mela sujanpur 2023 cultural night Public creates ruckus in show of punjabi singer kaka

सुजानपुर: होली मेले की पहली ही संध्या में हंगामा, मंच पर चढ़ गए कई दर्शक, पंजाबी गायक काका ने जताई आपत्ति

Mon, 06 Mar 2023 11:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 Mar 2023 11:58 AM IST
सार

पहली सांस्कृतिक संध्या में रात 10:50 बजे स्टार गायक काका मंच पर प्रस्तुति देने पहुंचे। करीब 17 मिनट का कार्यक्रम देखने के बाद मुख्यमंत्री मंच से उठकर परिधि गृह के लिए रवाना हो गए और पुलिस का सुरक्षा घेरा टूट गया।

विज्ञापन
holi mela sujanpur 2023 cultural night Public creates ruckus in show of punjabi singer kaka
पंजाबी गायक काका के गाने के दौरान मंच पर जा पहुंचे दर्शक। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्र स्तरीय होली मेले की पहली स्टार नाइट में हंगामा हो गया। देर रात जैसे ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंच छोड़कर गए उनके साथ अधिकतर पुलिस कर्मी भी चले गए। स्टार कलाकार एवं पंजाबी गायक काका ने अभी प्रस्तुतियां देना ही शुरू किया था कि कई दर्शक मंच पर चढ़ गए। भीड़ लग गई। कलाकारों को पीछे हटना पड़ा। ऐसे में गायक काका को यहां तक कहना पड़ा कि अगर हंगामा शांत न हुआ तो उन्हें मंच छोड़ना पड़ सकता है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चौपट नजर आई।

विज्ञापन


पहली सांस्कृतिक संध्या में रात 10:50 बजे स्टार गायक काका मंच पर प्रस्तुति देने पहुंचे। करीब 17 मिनट का कार्यक्रम देखने के बाद मुख्यमंत्री मंच से उठकर परिधि गृह के लिए रवाना हो गए और पुलिस का सुरक्षा घेरा टूट गया। सीएम के साथ डीसी देवश्वेता बनिक और एसपी डॉ. आकृति शर्मा समेत सीएम सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान भी काफिले के साथ रवाना हो गए।
विज्ञापन


दर्शक दीर्घा में करीब 5,000 से अधिक लोग मौजूद थे। 10 लाख से अधिक के खर्चे पर बुलाए गायक काका को अपनी प्रस्तुति देने में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। मंच पर भारी भीड़ देखते ही तीन पुलिस जवान मंच पर पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर किया। करीब 10 मिनट तक दर्शकों को शांत करवाने में पुलिस जुटी रही। इसके बाद फिर काका ने गाने गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


48 लोक कलाकारों ने नचाया सुजानपुर
मशहूर पंजाबी गायक काका समेत लोक कलाकारों ने होली मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या पर समा बांधा। इस दौरान काका ने काले दे लिवास गाने पर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। शिव दयाल सिंह, समीदा बानो, अनिल कुमार, रवि, रूपाली, सुरभि, सुरेंद्र अक्षिता, रिशु सहित 48 कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed