Holi 2025: खूब उड़ा गुलाल, राज्यपाल, सीएम सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य ने ऐसे मनाई होली, देखें वीडियो
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ओकओवर शिमला में होली मनाई ।
विस्तार
प्रेम-उल्लास का पर्व होली शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली पर शिमला में भी खूब गुलाल उड़ा। प्रदेश सहित राजधानी शिमला में होली का जश्न मनाया गया। मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों को होली के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दीं। अपने सरकारी आवास ओकओवर में होली उत्सव मनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। ओक ओवर में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और शिमला के गणमान्य नागरिकों ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के साथ होली मनाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, मेयर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव प्रबोद्ध सक्सेना सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी ओकओवर में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक लोक संगीत की धुनों पर नृत्य कर किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक संजय अवस्थी और कमलेश ठाकुर के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने राज्यपाल को गुलाल लगाया। राज्यपाल ने भी प्रदेशवासियों को होली की मंगलकामनाएं दीं।
उधर, राजभवन में होली समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, उनकी पत्नी जानकी शुक्ल शामिल हुए। इस दाैरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के साथ सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, नेता प्रतिपक्ष सहित मंत्रियों ने नाटी डाली। साथ ही एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
#WATCH | Himachal Pradesh: #Holi celebrations underway at Raj Bhavan in Shimla. Governor Shiv Pratap Shukla, his wife Janaki Shukla and others attend the celebrations. pic.twitter.com/gvhbXSa1hG
— ANI (@ANI) March 14, 2025
कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दी होली की बधाई
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी सीएम के साथ ओकओवर में होली मनाई। इस दाैरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी माैजूद रहे। प्रतिभा सिंह ने रंगों के त्योहार होली उत्सव पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतिभा सिंह ने एक संदेश में उम्मीद जताई है कि रंगों का यह उत्सव हमारी सामाजिक और धार्मिक एकता और आपसी भाईचारे को और मजबूत करेगा।
#WATCH | Shimla | Himachal Pradesh minister Vikramaditya Singh says, "I extend my wishes to all the people of the state. May all prosper, and we take the state forward." https://t.co/klWXbwDLO8 pic.twitter.com/gfemqC2dqH
— ANI (@ANI) March 14, 2025
#WATCH | Shimla | Himachal Pradesh minister Vikramaditya Singh says, "I extend my wishes to all the people of the state. May all prosper, and we take the state forward." https://t.co/klWXbwDLO8 pic.twitter.com/gfemqC2dqH
— ANI (@ANI) March 14, 2025
नेता प्रतिपक्ष जयराम व उपमुख्यमंत्री ने दी होली की बधाई
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार रंगों, प्यार और खुशी का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि होली का यह पावन अवसर सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा। रंगों का यह त्योहार समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता को बढ़ावा देता है और हम सभी को जिम्मेदारी से इस त्योहार को मनाना चाहिए। शिमला के संजाैली में युवा डीजे की धुनों पर झूमे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं संग झांसी पार्क नाहन में मनाई होली
नाऐतिहासिक शहर नाहन में होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर में युवा टोलियां बनाकर जगह-जगह घूमकर होली मना रहे हैं। इसी बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी नाहन में आम जनता के साथ रानी झांसी पार्क में होली मनाई।
#WATCH | Himachal Pradesh | Shimla celebrates #Holi with great fervour and enthusiasm. pic.twitter.com/g80d8efv5J
— ANI (@ANI) March 14, 2025
होली के मौके पर शहर में जगह-जगह लोग डीजे व ढोल नगाड़ों की धुनों पर थिरकते नजर आए। राजीव बिंदल ने कहा कि रंगों का त्योहार होली आज पूरे देश भर में हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कहीं होली का पर्व एक दिन पहले मनाया जा चुका है तो वहीं अधिकतर क्षेत्रों में आज के दिन होली मनाई जा रही है।
बिलासपुर में लोक गायक अरुण जस्टा ने मचाया धमाल
बिलासपुर जिले में शुक्रवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बिलासपुर शहर के रोड़ा सेक्टर में होली फेस्ट की धूम रही। फेस्ट में हिमाचली लोक गायक अरुण जस्टा ने धमाल मचाया।
किन्नाैर सांगला घाटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया होली उत्सव
किन्नौर जिले की सांगला वैली में तीन दिवसीय होली उत्सव का समापन हुआ। इस मोके पर राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी मौजूद रहे।' देवता श्री बेरिंग नाग के सानिध्य में यह पर्व मनाया जा रहा है। भारी संख्या में पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने जमकर होली मनाई। इस दौरान होलिका दहन भी किया गया। इस माैके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।