फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HIV test stopped after 4 pm in IGMC

Shimla News: आईजीएमसी में शाम 4 बजे के बाद एचआईवी टेस्ट बंद

Wed, 13 Nov 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
HIV test stopped after 4 pm in IGMC
निजी क्लीनिकों में करवाना पड़ रहे टेस्ट
विज्ञापन

निजी लैबों में टेस्ट के चुकाने पड़ते हैं 500 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शाम ढलने के बाद एचआईवी टेस्ट की सुविधा नहीं मिल रही। टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को निजी लैबों का रुख करना पड़ता है।

आईजीएमसी में रोजाना सैकड़ों की तादाद में मरीज उपचार के लिए आते हैं। उपचार के बाद चिकित्सक जब मरीज को ऑपरेशन करने की सलाह देते हैं तो मरीजों का एचआईवी टेस्ट करवाना जरूरी होता है। हालांकि रुटीन के मरीजों को सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक तो सुविधा मिल रही है, लेकिन इसके बाद यह सुविधा आपात स्थिति में आए मरीजों को नहीं मिल रही है। अस्पताल में जहां पर यह टेस्ट होते हैं वहां पर शाम को ताला लटक जाता है। ऐसे में जिन मरीजों को इस टेस्ट की जरूरत होती है, उन मरीजों को परिसर के बाहर इस टेस्ट के 300 से लेकर 500 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। इसके अलावा दूसरी ओर इमरजेंसी लैब में भी यह टेस्ट नहीं हो रहा है। दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन को इसकी शिकायत मिली है। लेकिन इस पर अभी कोई सख्त एक्शन नहीं लिया है।
विज्ञापन




मामला आया है ध्यान में
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा जिससे कि मरीजों को परेशानी पेश न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टाफ की समस्या है तो करें समाधान
आईजीएमसी में मरीजों के साथ आए तीमारदार नीना और सौरभ ने कहा कि उन्हें यहां पर तमाम सुविधाएं मिलनी चाहिए। स्टाफ की कमी है तो उसे पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में कई मरीजों के साथ महिला तीमारदार भी होती हैं, ऐसे में उन्हें परिसर से दूर निजी लैबों में टेस्ट करवाने के लिए जाने के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। रात के समय सबसे अधिक परेशानी होती हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article