{"_id":"5e31798e8ebc3e4b494cb967","slug":"himuda-auctioned-20-plots-at-baddi-maximum-bid-of-53-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमुडा ने बद्दी में नीलाम किए 20 प्लाट, 53 लाख लगी अधिकतम बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमुडा ने बद्दी में नीलाम किए 20 प्लाट, 53 लाख लगी अधिकतम बोली
Wed, 29 Jan 2020 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 29 Jan 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
HIMUDA
हिमुडा ने बद्दी में प्लाटों की बोली लगाई गई। इसमें भाग लेने के लिए बीबीएन के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी उद्यमियों व व्यापारियों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही आवेदकों ने पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया और देर रात तक बोली चलती रही। प्रक्रिया नीलामी कमेटी हिमुडा के चेयरमैन अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में शुरू हुई। वहीं कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इसमें शिरकत की।
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया भटौली कलां में विभाग ने 20 प्लाट नीलामी के लिए रखे थे। समस्त प्लाट उद्यमियों ने खरीद लिए। औद्योगिक प्लाट जोकि 420 वर्ग मीटर के थे। अधिकतम मूल्य 53 लाख व न्यूनतम मूल्य 45 लाख रुपये प्रति प्लाट रहा। इसके अतिरिक्त भटौली कलां एरिया में स्कूल बनाने के लिए रिजर्व रखी गई 2818 वर्ग मीटर की साइट एक करोड़ 44 लाख रुपये में बिकी।
विज्ञापन
इसके अलावा भटौली कलां में ही 62 वर्ग मीटर की विभिन्न दुकानों की साइटें भी हाथों हाथ बिक गईं। आठ दुकानों में सबसे ऊंची दुकान 15 लाख पचास हजार रुपये व सबसे कम मूल्य की दुकान 12 लाख पचास हजार रुपये में बिकी। बद्दी के कामर्शियल कांप्लेक्स में ग्राउंड व प्रथम तल पर रखी गई 16 दुकानों की बोली की प्रक्रिया देर रात तक चलती रही। इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड बद्दी में रिहायशी प्लाट नंबर 523 जिसका एरिया 254 वर्ग मीटर था 71 लाख रुपये में बिका।
विज्ञापन
वहीं आवासीय प्लाट नंबर 71 जिसका एरिया 121 वर्ग मीटर था 40 लाख रुपये का बिका। इस अवसर पर अंजौरी कपूर एसई, राजेश ठाकुर अधिशासी अभियंता, एसडीओ बद्दी अशोक कुमार, एडमिन अधिकारी एमएल आजाद, प्रदीप कुमार एसडीओ, निशांत ठाकुर कार्यकारी निदेशक, लाल चंद शर्मा, उद्यमियों में संजय आहुजा, सोमनाथ पाल, सुरजीत रामबली राजेंद्र धीमान, मनु शर्मा मौजूद रहे।
विभाग को करोड़ों रुपये का राजस्व हुआ प्राप्त : गुप्ता
नीलामी कमेटी के चेयरमैन अशोक गुप्ता ने बताया कि प्लाटों की बोली शांतिपूर्वक ढंग से करवाई गई। उन्होंने बताया कि इससे विभाग को करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। बताया कि प्लाट को लेने के लिए बाहरी राज्यों से भी खरीदार आए।