फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himcare Scheme Scam Vigilance SIT Constituted for Investigation Private Hospitals Under Scrutiny

हिमकेयर योजना गड़बड़झाला: जांच के लिए विजिलेंस की एसआईटी गठित, करीब 35 निजी अस्पताल जांच के दायरे में

Sat, 25 Apr 2026 09:30 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sat, 25 Apr 2026 09:30 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना में गड़बड़झाले की जांच के लिए आठ सदस्यीय एसआईटी योजना के तहत हुए भुगतान, अस्पतालों की भूमिका और बिलिंग प्रक्रिया की गहन जांच करेगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himcare Scheme Scam Vigilance SIT Constituted for Investigation Private Hospitals Under Scrutiny
हिमकेयर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना में गड़बड़झाले की जांच के लिए विजिलेंस ब्यूरो ने आठ सदस्यीय एसआईटी गठित कर दी है। आईजी बिमल गुप्ता की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी में एएसपी नरवीर सिंह समेत विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। यह एसआईटी योजना के तहत हुए भुगतान, अस्पतालों की भूमिका और बिलिंग प्रक्रिया की गहन जांच करेगी।

विज्ञापन


विजिलेंस ने सचिवालय में स्वास्थ्य शाखा से योजना के तहत हुए मरीजों के ऑपरेशन के मेडिकल बिलों का रिकॉर्ड पहले ही कब्जे में ले लिया है। यह कथित घपला 110 करोड़ रुपये से अधिक का होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आरोप है कि कई मामलों में फर्जी या भारी भरकम मेडिकल बिल लगा सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जांच में किसी भी स्तर पर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


करीब 35 निजी अस्पताल जांच के दायरे में
विजिलेंस जांच के दायरे में हिमाचल ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों के करीब 35 के निजी अस्पताल हैं। मार्च में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने योजना में गड़बड़झाले का मामला उठाया था और विजिलेंस जांच कराने का एलान किया था। विजिलेंस की ओर से अब गहन जांच शुरू कर दी गई है। भविष्य में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए अब सरकार ने मेडिकल बिलों की जांच के लिए सचिवालय में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार पुरुषों की बच्चेदानी के ऑपरेशन भी दिखाए
आरोप है कि एक अस्पताल में 25 हजार में होने वाले हर्निया के ऑपरेशन का बिल एक लाख बना दिया। कुछ अस्पतालों ने ऑपरेशन के दौरान जरूरत से अधिक उपकरण और दवाइयां दर्शाकर बिल बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए। वहीं, हिमकेयर योजना में चार पुरुषों की बच्चेदानी के ऑपरेशन भी दिखाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed