फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himalayan Queen running on empty due to change in timetable

Himachal: समय सारिणी में बदलाव के कारण खाली दौड़ रही हिमालयन क्वीन

Thu, 02 May 2024 11:42 AM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 May 2024 11:42 AM IST
सार

 पिछले कुछ महीनों से ट्रेन देरी से शिमला से कालका की ओर रवाना होती है। उस समय में ट्रेन में एक भी सवारी नहीं मिल पा रही है। 

विज्ञापन
Himalayan Queen running on empty due to change in timetable
शिमला ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर हिमालयन क्वीन समय सारिणी में बदलाव के बाद से खाली ही दौड़ रही है। ऐसा तब हो रहा है जब ट्रेन शिमला से कालका की ओर जाती है। पिछले कुछ महीनों से ट्रेन देरी से शिमला से कालका की ओर रवाना होती है। उस समय में ट्रेन में एक भी सवारी नहीं मिल पा रही है।  रेलवे बोर्ड का तर्क है कि हिमालयन क्वीन ट्रेन एक ही दिन में अप और डाउन चल रही है। इस कारण शाम को देरी से शिमला से ट्रेन चल पा रही है। इससे पहले अगले यह ट्रेन एक दिन अप यानी कालका से शिमला जाती थी और दूसरे दिन शिमला से कालका की ओर जाती थी। इससे ट्रेन में    सवारियां भी अधिक होती थीं। वहीं किसान आंदोलन के चलते भी कुछ दिक्कतें आ रही हैं। ट्रेन के देरी से चलने के कारण अगली ट्रेनों का फायदा भी यात्री नहीं उठा पा रहे हैं।

विज्ञापन


गौर रहे कि हिमालयन क्वीन की समय-सारिणी में जुलाई माह में कुछ बदलाव किए गए थे। वर्तमान में यह ट्रेन कालका से शिमला की ओर सुबह 11:55 बजे रवाना हो रही है। इसके बाद करीब 4:45 बजे ट्रेन शिमला पहुंचती है। जबकि बोर्ड के अनुसार इस ट्रेन की वापसी का समय शिमला से शाम 6:30 बजे का है और रात 11:25 बजे ट्रेन के कालका पहुंचने का समय है। लेकिन इन दिनों यह ट्रेन शिमला से करीब शाम 7:30 बजे चल रही है और रात 12:30 बजे के बाद ही कालका पहुंच रही है। देरी से ट्रेन के संचालन से इसमें यात्री भी नहीं बैठ रहे हैं। लोगों ने इस ट्रेन की समयसारिणी के बदलाव की मांग की है, ताकि स्थानीय जनता भी फायदा उठा सके। साथ ही कालका से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन भी आसानी से पकड़ सकें। संवाद
विज्ञापन


कालका से ही 25 मिनट लेट हो गई ट्रेन
हिमालयन क्वीन ट्रेन करीब 25 मिनट देरी से कालका से रवाना हुई। इस कारण देरी से ट्रेन शिमला पहुंची। बताया जा रहा है कि कालका से आने वाली ट्रेन किसान आंदोलन के कारण देरी से सोमवार को कालका पहुंची। इसके बाद हिमालयन क्वीन को शिमला के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमालयन क्वीन ट्रेन के लेट होने के बारे में पता लगाया जाएगा। इसके लिए ऑपरेशन टीम को कहा गया है। किसान आंदोलन के कारण कुछ ट्रेनों के समय-सारिणी से देरी से चल रही है। -मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, रेल मंडल, अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed