फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himalayan Motor Rally Concluded in Manali Samrat and Murthy declared winner

Himalayan Motor Rally: मनाली में हिमालयन मोटर रैली संपन्न, सम्राट और मुरथी ने जीता खिताब

Mon, 09 Oct 2023 12:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/रोहतांग
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/रोहतांग Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 Oct 2023 12:14 PM IST
सार

रैली स्पीति उपमंडल के काजा से रंगरिक, लोसर, 14,000 फीट ऊंचाई पर स्थित कुंजम दर्रा को पार कर बातल, छतड़ू और ग्रांफू होकर कोकसर पहुंची। यहां से एक्स्ट्रीम कारें और बाइकर्स सर्पीली रास्तों को लांघकर मनाली पहुंचे।

विज्ञापन
Himalayan Motor Rally Concluded in Manali Samrat and Murthy declared winner
लाहौल-स्पीति की सड़कों पर बाइक रैली में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सम्राट यादव और सह चालक मुरथी ने रैली ऑफ हिमालय में फोर व्हील एक्स्ट्रीम कार रैली का खिताब जीता। दूसरे स्थान पर आर्यक राणा और आदित्य शर्मा जबकि तीसरे स्थान पर हरप्रीत सिंह बावा और विक्रम ठाकुर रहे। मोटर बाइक रैली में शिवम ठाकुर ने पहला, रोहन शर्मा ने दूसरा, गणेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। रैली ऑफ हिमालय के एक्स वन ओपन वर्ग में अनमोल सरकार ने पहला, आदित्य ठाकुर ने दूसरा, नेल नैन ने तीसरा स्थान पाया।

विज्ञापन


1350 से कम सीसी वर्ग में रोबिन पहले, मनोज दूसरे, धीरज तीसरे स्थान पर रहे। 1850 से कम सीसी वर्ग में सम्राट यादव पहले, पंकज दत्त दूसरे, संजय तीसरे, 1850 सीसी से अधिक वर्ग में आर्यक राणा पहले, हरप्रीत सिंह दूसरे, दक्ष गिल तीसरे, टीबीए वर्ग में हेमराज पहले, अमन प्रीत दूसरे, सुधांशु मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे।इससे पहले हिमालयन मोटर रैली के तीसरे संस्करण में रविवार को रफ्तार के 90 सौदागर चार दिन बाद मनाली लौटे।
विज्ञापन


रैली स्पीति उपमंडल के काजा से रंगरिक, लोसर, 14,000 फीट ऊंचाई पर स्थित कुंजम दर्रा को पार कर बातल, छतड़ू और ग्रांफू होकर कोकसर पहुंची। यहां से एक्स्ट्रीम कारें और बाइकर्स सर्पीली रास्तों को लांघकर मनाली पहुंचे। काजा से रैली सुबह पौ फटने से पहले ही चली और करीब 10:00 बजे कोकसर पहुंची। इस इवेंट को जिला प्रशासन ने सपोर्टेड किया है। नेपाल से भी प्रतिभागी ने रैली में भाग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महिला पहली बार बाइक पर सवार लाहौल-स्पीति की सर्पीली सड़क पर दौड़ीं। रैली के आयोजक 11 बार रेड डी हिमालय के विजेता सुरेश राणा ने बताया कि रविवार को चौथे दिन रैली स्पीति उपमंडल के मुख्यालय काजा से होकर मनाली पहुंची है। रविवार को आखिरी दिन काजा से रैली रंगरिक, लोसर, कुंजम दर्रा होकर बातल, छतड़ू, ग्रांफू, कोकसर से अटल टनल रोहतांग होकर मनाली में पहुंचकर संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed