फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himahal shutdown against hike in excise duty on gold

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आज पूरा दिन बंद रहेंगे बाजार

Sat, 26 Mar 2016 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 26 Mar 2016 08:45 AM IST
विज्ञापन
himahal shutdown against hike in excise duty on gold
प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को पूरा दिन दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। - फोटो : फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को सभी बड़े बाजार और अधिकतर दुकानें बंद रहेंगी। केंद्र सरकार की ओर से सोने पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ हड़ताल कर रहे स्वर्णकारों के समर्थन में प्रदेश व्यापार मंडल ने एक दिन की हड़ताल का फैसला लिया है। हड़ताल से आम लोगों को दिक्कत न हो इसके मद्देनजर शनिवार को दूध-दही, ब्रेेड जैसे रोजमर्रा के सामान के अलावा ढाबे, दवाइयों की दुकानें खुली रहेंगी।

विज्ञापन


एक मार्च से प्रदेश के सर्राफा कारोबारी हड़ताल पर हैं। सोने को एक्साइज के दायरे में लाने के विरोध में सर्राफा बाजार बंद चल रहे हैं। ज्वैलर्स एसोसिएशन के सचिव अतुल टांगरी ने बताया कि केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आभूषणों को भी एक्साइज के दायरे में लाने का एलान किया है।
विज्ञापन


इसके तहत 6 करोड़ रुपये से ज्यादा के टर्नओवर पर 1 फीसदी एक्साइज ड्यूटी देनी होगी। इतना ही नहीं, नए नियमों के तहत जरा सी भी चूक होने पर कारोबारियों के खिलाफ सजा के भी सख्त प्रावधान किए गए हैं। पच्चीस लाख की एक्साइज ड्यूटी चोरी पर 7 साल की जेल, अनियमितताएं पाए जाने पर माल सील करने और दुकान पर ताला लगाने, संपत्ति जब्त करने और एक्साइज अधिकारी के
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ विवाद पर जेल जैसी ठोस सजा का प्रावधान किया गया है। ज्वैलर्स इसका विरोध कर रहे हैं। शनिवार को सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल को प्रदेश व्यापार मंडल ने समर्थन देने का एलान करते हुए दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है।

शिमला में आधा दिन बंद रहेगा बाजार- प्रदेश में जहां शनिवार को पूरा दिन दुकानों को बंद रखकर प्रदेश व्यापार मंडल स्वर्णकारों के हक में खड़ा होगा, वहीं राजधानी शिमला में आधा दिन दुकानों को बंद किया जाएगा। व्यापार मंडल शिमला के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को शिमला में दोपहर एक बजे के बाद दुकानों को खोला जाएगा। सुबह के समय दुकानें बंद रखी जाएंगी। शिमला में इन दिनों सैलानियों के अधिक संख्या में आने के चलते आधा दिन ही बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया है।


प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सर्राफा कारोबारियों के समर्थन में शनिवार को पूरा दिन दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। सभी जिला इकाइयों को बाजार बंद रखने को कहा है। आवश्यक सामान की दुकानों को खुला रखने की छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed