फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himahal govt met governor kalyan singh over sports bill.

खेल विधेयक पर राज्यपाल से मिली ‘सरकार’

Mon, 15 Jun 2015 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 15 Jun 2015 10:39 AM IST
विज्ञापन
himahal govt met governor kalyan singh over sports bill.

हिमाचल प्रदेश खेल विधेयक पर रविवार को राज्य सरकार ने राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राज्यपाल से खेल विधेयक को ग्रीन सिग्नल दिखाने का अनुरोध किया गया। इस दौरान उन्हें खेल विधेयक की खासियत के बारे में भी जानकारी दी गई। हालांकि मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राज्यपाल मुलाकात को महज एक शिष्टाचार भेंट करार दिया।

विज्ञापन


एचपीसीए के पदाधिकारियों के मिलने के बाद राजभवन ने सरकार से कुछ सवाल दागे थे। राजभवन के इस कदम से सरकार हरकत में आई। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में रविवार को सात मंत्री राज्यपाल कल्याण सिंह से मिले। इस दौरान खेल विधेयक को जल्द से जल्द मंजूरी देने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन


इस विधेयक के महत्वपूर्ण बिंदुओं से भी अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री और मंत्रियों की कल्याण सिंह से तकरीबन आधे घंटे तक मुलाकात हुई। इस दौरान की स्थिति पर भी चर्चा हुई। वीरभद्र सिंह के अलावा आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल्य मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह, परिवहन मंत्री जीएस बाली सहित अन्य कई मंत्री मौजूद नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल से मुलाकात महज एक शिष्टाचार भेंट थी। खेल विधेयक पर कोई चर्चा नहीं हुई। खेल विधेयक केवल एक के लिए नहीं बल्कि प्रदेश के 42 खेल एसोसिएशन को रेगुलेट करने के लिए है। राजभवन की ओर से विधेयक पर जो सवाल किए गए हैं, उस पर सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा।
- वीरभद्र सिंह, मुख्यमंत्री (राजभवन से बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed