फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal's athletes bring glory to the nation; 118 sports stars honored.

Shimla News: हिमाचल के खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान, 118 खेल सितारों को मिला सम्मान

Sat, 04 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Himachal's athletes bring glory to the nation; 118 sports stars honored.
पोर्टमोर स्कूल में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया सम्मानित, व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 40 खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर में शनिवार को हिमाचल की खेल प्रतिभाओं का सम्मान हुआ। हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने वर्ष 2025-26 की आईएसएफ वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप, एशियन स्कूल चैंपियनशिप और 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 118 खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रदेश के युवा लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रहे हैं। समारोह में व्यक्तिगत स्पर्धाओं के पदक विजेताओं और भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मान मिला। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 40 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। स्वर्ण पदक विजेताओं में बिलासपुर के रिशव ने 69 किलोग्राम मुक्केबाजी, ऊना के सार्थक ने 73 किलोग्राम जूडो, हमीरपुर की अंकिता ठाकुर ने 48 किलोग्राम जूडो, कुल्लू के आर्यन ने 73 किलोग्राम कुराश, हमीरपुर के पुलकित ठाकुर ने 25 किलोग्राम कुराश (कुश्ती) और चंबा के नैतिक राणा ने 57 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


रजत पदक विजेताओं में कुल्लू की तन्वी, शिमला की सलोनी कुमारी, कांगड़ा के कुणाल, शिमला की याचना, सोलन की खुशबू शर्मा, बिलासपुर के ऋतिक चौधरी और कांगड़ा के अनमोल सिंह शामिल रहे। कांस्य पदक विजेताओं में शिमला के चिराग, शिवांश, ईशिता और शिवांश, मंडी के ध्रुव, निशांत, शौर्य वीर यादव और अर्चना कुमारी, किन्नौर की राधिका और सोनिया, ऊना की मेहक भारद्वाज, अक्षरा और प्रवेश को पुरस्कृत किया। इनके अलावा कुल्लू के आकाश, जस्मिन ठाकुर और दमिक्षा, बिलासपुर के शुभम, चंबा के अरिशय नेगी, कांगड़ा के नक्ष जसवाल, नमन भटनागर और अंशिका, सिरमौर के शौर्य पंवार, सोलन की अवनि शर्मा, चाहक बहेती और अर्णव सैनी, हमीरपुर की भूमिका शर्मा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली, राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा राजेश शर्मा, निदेशक उच्च शिक्षा सुनीता सिंह, बीआर शर्मा, संयुक्त निदेशक जगदीश नेगी, उपनिदेशक निशा बलूनी, उपनिदेशक रीता गुप्ता, पोर्टमोर स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य रक्षा जम्वाल, हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के राज्य महासचिव राजेश भंडारी, स्नेह लता, बलवंत धौल्टा, जितेंद्र धौल्टा, राजकुमार, मनोरमा भारती, वीरेंद्र धौल्टा समेत प्रदेशभर के खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल अधिकारी मौजूद रहे।





हैंडबाल टीम के यह खिलाड़ी सम्मानित
अंडर-19 बालिका हैंडबाल की स्वर्ण पदक विजेता टीम में सम्मान पाने वालों में सोनिया, रिधिमा, शिक्षा, आरुषि, शिवानी देवी, शाइन राठौर, नेहा चौहान, जैतिका, पायल महाजन, पायल ठाकुर, आस्था ठाकुर, महिमा ठाकुर, रिदम ठाकुर, कनिष्का, अभिव्या शर्मा और स्नेहा शामिल रहीं। टीम में अधिकांश खिलाड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरसिंघी, जिला बिलासपुर से रहीं, जबकि कनिष्का जाखेरा स्कूल और स्नेहा कोटरी ब्यास स्कूल सिरमौर से हैं। अंडर-14 बालिका हैंडबाल की रजत पदक विजेता टीम में अदिति ठाकुर, हर्षिता, पवानी देवी, सना राजपूत, मान्या ठाकुर, सानिया, मनीषा देवी, उमंग, इक्षिता राजपूत, वंशिका कुमारी, दिव्या, हर्षिता, आराध्या, मीनाक्षी, यादवंशिका सिंह चौहान और दीपिका शर्मा शामिल रहीं।


कबड्डी टीम की यह खिलाड़ी किए पुरस्कृत
अंडर-19 बालिका कबड्डी की स्वर्ण पदक विजेता टीम में श्रेया, आरुषि, मोनिका, गुंगुन, एकता चंदेल, सैना, अनामिका ठाकुर और आरुषि को पुरस्कृत किया। अंडर-14 बालिका कबड्डी की रजत पदक विजेता टीम में रिदम, आरती, सृष्टि राणा, कशिश राणा, दरविश कौर, आशिमा, अरुषि, बबीता कुमारी, साहेरा चौहान, हिमानी नेगी, कृति और स्वाति पुचनिक को सम्मानित किया। अंडर-19 बालक वॉलीबाल की रजत पदक विजेता टीम में कार्तिकेय राप्ता, संस्कार शर्मा, नितिन ठाकुर, हर्षित ठाकुर, पार्थसारथी, मधुर संजीवा चौहान, आदित्य ठाकुर, ऋतिक ठाकुर, तरुण चौहान, मनीष वर्मा, प्रिंस लख्ता और कृष चौहान को सम्मानित किया गया।





देश का प्रतिनिधित्व करने वाले भी पुरस्कृत
समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मान मिला। इसमें जीएसएसएस मोरसिंघी की शिवानी देवी, कनिष्का, रिद्धिमा, नेहा, शिक्षा, मुस्कान और गरिमा ने बहरीन में आयोजित तृतीय यूथ एशियन गेम्स की हैंडबाल स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसी विद्यालय की पायल ठाकुर ने इंटरनेशनल हैंडबाल फेडरेशन ट्रॉफी में रजत पदक जीता, जबकि वंशिका ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित इंटरनेशनल हैंडबाल फेडरेशन ट्रॉफी में रजत पदक हासिल किया। टीआरएल स्पोर्ट्स हॉस्टल जुब्बल की ख्याति धांटा, रिया और प्रीति ने चीन के शांगलुओ में आयोजित आईएसएफ वर्ल्ड स्कूल वॉलीबाल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। जीएसएसएस सरकाघाट की काव्या शर्मा ने बास्केटबाल और जीबीएसएसएस सुंदरनगर के शौर्य वीर यादव ने कुराश में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सम्मान पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed