{"_id":"f6053ddfd1db9790f28e46341da44e7f","slug":"himachali-women-hockey-team-came-back-without-playing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल खेलने जा रही खिलाड़ियों से बड़ी लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल खेलने जा रही खिलाड़ियों से बड़ी लापरवाही
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sun, 26 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की महिला हॉकी टीमें नेशनल टूर्नामेंट नहीं खेल पाईं। टीमों का रिजर्वेशन समय पर नहीं हो पाया। इस कारण सीनियर और जूनियर टीमें 24 अप्रैल से शुरू हुए नेशनल टूर्नामेंट में भाग लेने नहीं जा सकीं। सीनियर महिला हॉकी टीम के ट्रायल धर्मशाला में हुए थे।
विज्ञापन
इसमें सीनियर महिला हॉकी टीम चुनी गई। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 अप्रैल से उत्तर प्रदेश में होनी थी। खिलाड़ी शालिनी, मीनाक्षी, सुनीता, मीना, तारा, पूजा और सविता ने बताया कि कई खिलाड़ियों ने नेशनल के लिए खूब मेहनत की थी। हजारों रुपये खर्च कर ट्रायल देने धर्मशाला पहुंचीं।
विज्ञापन
ट्रायल के बाद टीम में स्थान बनाने से नेशनल में बेहतर प्रदर्शन के सपने संजोए थे, लेकिन अब टीम को नेशनल खेलने से वंचित रहना पड़ा है। वहीं, प्रदेश की महिला जूनियर टीम के लिए सिरमौर के माजरा में 13 अप्रैल को ट्रायल हुए थे। इसमें प्रदेश भर से खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
24-25 अप्रैल से नेशनल प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के राजानंद गांव में होनी थी, लेकिन रेलवे रिजर्वेशन न होने से खिलाड़ियों के नेशनल खेलने के अरमान धरे के धरे रह गए। उधर, हॉकी इंडिया के जिला महासचिव पंकज शकलनी ने कहा कि प्रदेश इकाई से संपर्क किया गया।
वहां से पता चला कि नॉर्थ जोन रेलवे रिजर्वेशन अंबाला से प्रदेश इकाई को सहयोग नहीं मिल सका। टीम का रिजर्वेशन नहीं हो सका है। इस कारण हिमाचल टीमें नेशनल सीनियर, जूनियर प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकीं।