फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachali peas exported to pakistan.

पाकिस्तान ले रहा भारत की हिमाचली मटर के चटकारे

Fri, 24 Apr 2015 03:19 PM IST
Updated Fri, 24 Apr 2015 03:19 PM IST
विज्ञापन
himachali peas exported to pakistan.

भले ही भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में इन दिनों कोई खासा सुधार नहीं आया हो, लेकिन हिमाचली मटर पड़ोसी देश की रसोई में खूब महक रहा है। बाघा बॉर्डर पर हिमाचली खासकर मंडी जिले की सराज घाटी के मटर की खूब डिमांड है। आढ़ती इसे हाथोंहाथ ले रहे हैं। दाम भी चोखे मिल रहे हैं, प्रतिकिलो 50 से 60 रुपये तक।

विज्ञापन


प्रदेश के मंडी, कुल्लू और शिमला जिलों के बेमौसमी हरे मटर की 200 गाड़ियां रोजाना बाघा बार्डर के लिए रवाना हो रही हैं। यहां से मटर पलटी कर पाकिस्तान पहुंच रहा है। यही नहीं, हिमाचल का मटर दिल्ली, पंजाब के लुधियाना, बठिंडा, अमृतसर और होशियारपुर की मंडियों में पहुंच रहा है। हालांकि, इस वर्ष मौसम खराब होने के चलते फसल थोड़ी कम हुई है, लेकिन अच्छे दाम मिलने से किसान गद्गद हैं।
विज्ञापन


सराज के मटर व्यापारी कुशाल ठाकुर, नेत्र सिंह, गुरदेव और हंसराज ने बताया कि बाघा बार्डर पर पाकिस्तान के आढ़तियों से उन्हें पता चला कि पड़ोसी देश में हिमाचल के नाम का सिक्का चलता है। कृषि विभाग के पूर्व अतिरिक्त निदेशक डा. एचआर शर्मा ने कहा कि हिमाचल में सालाना साढ़े 14 लाख मीट्रिक टन सब्जियों का उत्पादन होता है। इसमें से 85 फीसदी सब्जियां हिमाचल से बाहर जाती हैं। विदेशों में भी हिमाचली सब्जियों की खूब डिमांड रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साल में 3 फसलें लेते हैं किसान

himachali peas exported to pakistan.

हिमाचल के कई जिलों में वर्ष भर मटर की खेती होती है। किसान मौसमी-बेमौसमी मटर उगाते हैं। कुछ किसान साल में मटर की 3 से 4 फसलें लेते हैं। मौसम साथ दे तो एक किसान लाखों कमाता है। हालांकि, मटर की खेती का दायरा बहुत कम हैं। मंडी का बल्ह क्षेत्र तो सब्जी उत्पादन में मिनी पंजाब के नाम से मशहूर है।

मोदी ने कहा था, गुच्छी का पेटेंट कराएंगे- हिमाचल के मंडी, कुल्लू, शिमला, लाहौल, किन्नौर और कांगड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से उगने वाली गुच्छी की विदेशों और बाहरी राज्यों के पांच सितारा होटलों में खूब डिमांड रहती है। ये सब्जी मेन्यू में सबसे ऊपर रहती है। गुच्छी 15000 किलो प्रति किलो के हिसाब से बिकती है।

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी ने हिमाचल की गुच्छी को पेटेंट कराने की बात कही थी। माना जाता है गुच्छी कई बीमारियों के लिए रामबाण तो है ही सेक्स पावर भी बढ़ाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed