{"_id":"5e09adf98ebc3e879e19a064","slug":"himachali-folk-singer-rimpal-success-story-dharamshala-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता के लिखे गीतों की आवाज बन गई रिंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता के लिखे गीतों की आवाज बन गई रिंपल
Mon, 30 Dec 2019 01:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मां-बाप के लिखे गीतों और बचपन में गुनगुनाने के शौक ने बंदला की रिंपल को आज एक मशहूर गायक बना दिया है। रिंपल ने मात्र 10 माह में ही एक से बढ़कर एक चार हिट गाने गाकर कांगड़ा-चंबा सहित पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बनाई है। रिंपल के गाए गुमलु, सुंगड़ा, चुणुआ और सिमरो को अब तक लाखों लोग पसंद कर चुके हैं।
विज्ञापन
रिंपल ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उसे गीत गाने का शौक बचपन से ही था। उसने स्कूल टाइम में कई कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी है। वहीं एक अच्छा प्लेटफार्म न मिल पाने के कारण वह इधर-उधर भटकती रही। लेकिन रमन कपूर ने उसकी प्रतिभा को पहचानते हुए गदियाली फोक चैनल में गाने का मौका दिया और रिंपल ने एक के बाद एक चार हिट गीतों में आवाज देकर कांगड़ा-चंबा सहित पूरे प्रदेश में अपनी गायकी का लोहा मनवाया।
विज्ञापन
रिंपल ने बताया कि उसके पिता आर्मी से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। बचपन में ही शादी-समारोहों सहित अन्य उत्सवों में घर में मां और अन्य औरतों को गीत गाते हुए देखकर मुझे भी गीत गाने का शौक चढ़ गया और गीत गुनगुना शुरू कर दिया। वहीं कोई अच्छा प्लेट फार्म नहीं मिला, जिसके चलते उसकी प्रतिभा उभर नहीं सकी। लेकिन मार्च, 2019 में गदियाली फोक चैनल में गाने का मौका दिया।
विज्ञापन
इसके चलते एक के बाद एक उसने चार गीत पेश कर दिए, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा। रिंपल ने बताया कि उसने अब तक मंडी, होली व चामुंडा में स्जेट पर अपनी प्रतिभा दिखाई है। इसके अलावा अभी हाल ही में राजधानी दिल्ली में आयोजित हुए शिव नुआला में भी उसने अपनी गायकी का लोहा मनवाया है।