फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Yellow alert for rain, storm and hailstorm in the entire state today and tomorrow

Himachal Weather: आज और कल भी पूरे प्रदेश में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी; गिरेगा तापमान

Sat, 20 Jun 2026 12:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 Jun 2026 12:33 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार और रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Himachal: Yellow alert for rain, storm and hailstorm in the entire state today and tomorrow
शिमला सहित हिमाचल में बारिश जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य के कई हिस्सों में अगले छह दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार और रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का  येलो अलर्ट जारी किया है। 22 और 25 जून को भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 23 और 24 जून को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन


प्रदेश में शुक्रवार को मौसम मिला-जुला रहा। रोहतांग दर्रा में बर्फ के फाहे गिरे। लाहौल की चंद्राघाटी, कुल्लू और राजधानी शिमला में बारिश हुई। उधर, ऊना, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में शुक्रवार को बादल छाए रहे। ऊना में दोपहर बाद मौसम साफ होने पर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हुए। 
विज्ञापन


अगले दो से तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ भी सकता है। अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र/अधिकतम तापमान

  • ऊना 37.4
  • नेरी 35.0
  • बरठीं 33.7
  • मंडी 32.6
  • नाहन 32.0
  • कांगड़ा 30.1
  • सोलन 30.0
  • धर्मशाला 30.0
  • चंबा 29.4
  • शिमला 25.0
  • मनाली 23.4

पोवारी में शौंगटोंग पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट पर भूस्खलन
किन्नौर के पोवारी में शौंगटोंग पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट पर भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के दौरान कई पेड़ गिर गए, जबकि साइट पर काम कर रहे मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई। भूस्खलन होने से पेट्रोल पंप मालिक की करोड़ों की संपति खतरे की जद में आ गई है। 



यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे हुई। बैराज साइट पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच अचानक भूस्खलन होना शुरू हो गया। वहीं, चिड़गांव तहसील की ग्राम पंचायत पेखा के अंबोट क्षेत्र में वीरवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से पांच मवेशियों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed