फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal won 33 medals in National School Games

Shimla: राष्ट्रीय स्कूली खेलों में हिमाचल ने जीते 33 मेडल

Tue, 06 May 2025 11:11 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 May 2025 11:11 AM IST
सार

 68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलों के बॉक्सिंग के दिल्ली में हुई। इसमें हिमाचल के अंडर-19 वर्ग में बॉक्सरों ने 2 रजत और 4 कांस्य पदक जीते। दिल्ली में बॉक्सिंग के मुकाबले हुए। 

विज्ञापन
Himachal won 33 medals in National School Games
राष्ट्रीय स्कूली खेलों में हिमाचल ने जीते 33 मेडल। - फोटो : संवाद

विस्तार

स्कूलों की 68वीं राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। इन खेलों में हिमाचल के छात्र खिलाड़ियों ने अंडर-17 और अंडर-19 की हुई प्रतियोगिताओं में 33 मेडल जीते। इनमें तीन स्वर्ण पदक और छह रजत और 24 कांस्य पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। 68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलों के बॉक्सिंग के दिल्ली में हुई। इसमें हिमाचल के अंडर-19 वर्ग में बॉक्सरों ने 2 रजत और 4 कांस्य पदक जीते। दिल्ली में बॉक्सिंग के मुकाबले हुए। अंडर-19 में ध्रुव ने 91+ किलोग्राम में रजत पदक, वरुण वर्मा 56 किलोग्राम में रजत, साहिल कुमार ने 46 किलोग्राम में तुषार ने 60 किलोग्राम में, लड़कियों में विभूति नेगी 57 किलोग्राम और सानिया राणा 66 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन

स्कूलों की 68वीं राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। इन खेलों में हिमाचल के छात्र खिलाड़ियों ने अंडर-17 और अंडर-19 की हुई प्रतियोगिताओं में 33 मेडल जीते। इनमें तीन स्वर्ण पदक और छह रजत और 24 कांस्य पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। 68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलों के बॉक्सिंग के दिल्ली में हुई। इसमें हिमाचल के अंडर-19 वर्ग में बॉक्सरों ने 2 रजत और 4 कांस्य पदक जीते। दिल्ली में बॉक्सिंग के मुकाबले हुए। अंडर-19 में ध्रुव ने 91+ किलोग्राम में रजत पदक, वरुण वर्मा 56 किलोग्राम में रजत, साहिल कुमार ने 46 किलोग्राम में तुषार ने 60 किलोग्राम में, लड़कियों में विभूति नेगी 57 किलोग्राम और सानिया राणा 66 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। पदक जीतने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और स्कूली क्रीड़ा संगठन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने जीते मेडल
स्कूली नेशनल में पदक विजेता खिलाड़ियों में कुश्ती में सोलन के लोधीमाजरा स्कूल की प्रेमा मेहता, पंजेहरा की हर्षिता, लोधी माजरा के यादविंद्र, हमीरपुर ब्लू स्टार के रजत कुमार, रिसा मंडी के रोहित राव, सुंदरनगर मंडी जीबीएसएएसएस की श्रेया वीर यादव, कावेरी स्कूल धनोटू मंडी के शोर्यवीर चौधरी, ताइक्वांडो में डीएवी दरकोटी हमीरपुर की सृष्टि ठाकुर, बॉक्सिंग में किन्नौर के कल्पा स्कूल के हर्षित कुमार, ब्लू स्टार हमीरपुर के निखिल कुमार, जिला कांगड़ा की सुजल, मंडी के राजगढ़ स्कूल की मोनिका शर्मा, सांजी मंडी के ध्रुव, ऊना के पीएसएसएस पक्का परोह के वरुण शर्मा, बॉयज स्कूल बिलासपुर के साहिल, बॉयज स्कूल सुंदरनगर के तुषार, उर्नी स्कूल किन्नौर की विभूति नेगी, शिमला के गर्ल्स स्कूल पोर्टमोर की सानिया राणा ने मेडल जीता है। जूडो में ब्लू स्टार स्कूल हमीरपुर की कृतिका, हमीरपुर के कुठेड़ा स्कूल की अंकिता ठाकुर ने मेडल जीता। कराश में गर्ल्स स्कूल सोलन की दीपांशी धूली, देवठी सोलन के गौरव शर्मा, चंबा के कुशनगरी स्कूल के आदित्य ठाकुर, शिमला के देहा स्कूल के अर्व हिमटा, कुल्लू के साई स्टार स्कूल के आर्यन, सोलन धर्मपुर की तानिया सेनी, हमीरपुर के कांगू स्कूल के अक्षित ठाकुर, सोलन के देवठी स्कूल की याशिका, डीएवी एसएसएस ऊना के सार्थक मंडी के धवाल स्कूल के सिद्धार्थ ठाकुर ने मेडल जीता। आर्टिस्टिक योगा के नेशनल में सुपर मेगनेट पीएस हमीरपुर की निधि डोगरा ने मेडल जीता है। टीम इवेंट में हिमाचल ने हॉकी अंडर -17 गर्ल्स और हैंडबाल अंडर-19 गर्ल्स में मेडल जीत का प्रदेश का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed