फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal will get 300 MBBS seats from next year

मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर

Thu, 17 Jul 2014 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 17 Jul 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
Himachal will get 300 MBBS seats from next year

हिमाचल प्रदेश में मेडिकल परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अगले वित्तीय वर्ष से प्रदेश में एमबीबीएस की 100 सीटें और बढ़ जाएंगी। इससे सीटों की संख्या 300 हो जाएगी। हालांकि, इस अवधि में हिमाचल सरकार को संसाधन विकसित करने होंगे।

विज्ञापन


इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज को 100-100 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध कराया जाएगा। इस सिलसिले में पिछले माह ही मंत्रालय की ओर से प्रदेश को एक पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


सूबे में फिलहाल दो ही मेडिकल कॉलेज है। इन दोनों मेडिकल कॉलेजों के लिए महज 200 सीटें ही आवंटित हैं। अगले वित्तीय वर्ष से यह सीटें बढ़ाकर 300 करने की तैयारी है। हालांकि, केंद्र की पहल पर ही यह संभव हो रहा है। केंद्र ने कहा है कि पहले दोनों ही कॉलेजों में संसाधन विकसित किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद ही 300 सीटें की जा सकती है। इसके लिए केंद्र वित्तीय मदद करने को भी तैयार है। केंद्र के पत्र के जवाब में हिमाचल सरकार ने संसाधनों को विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे अगले सत्र से प्रदेश में हर हाल में 300 सीटें आवंटित हो सकें।

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विनीत चौधरी ने बताया कि केंद्र की ओर से भेजे गए पत्र के बाद सरकार ने एक्सरसाइज शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed