फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   study at home on Three channels of him shiksha on Jio TV in himachal

हिमाचल में जिओ टीवी पर हिम शिक्षा के तीन चैनलों से भी घर बैठे होगी पढ़ाई, मंत्री ने किया शुभारंभ

Wed, 28 Oct 2020 04:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Oct 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
study at home on Three channels of him shiksha on Jio TV  in himachal
शिक्षा मंत्री ने हिम शिक्षा नाम के तीन चैनलों का शुभारंभ किया। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अब जिओ टीवी के माध्यम से भी पढ़ाया जाएगा। बुधवार को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने राज्य सचिवालय ने हिम शिक्षा नाम के तीन चैनलों का शुभारंभ किया। पहली से आठवीं कक्षा के लिए हिम शिक्षा एलीमेंट्री, नौवीं से बारहवीं कक्षा के लिए हिम शिक्षा हायर और नौवीं से बारहवीं तक वोकेशनल शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए हिम शिक्षा वोकेशनल नाम से चैनल शुरू किए गए।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि जिओ के अभी 677 चैनल चल रहे हैं। इनमें से 97 चैनल पढ़ाई से जुड़े हैं। प्रदेश के शिक्षा विभाग की ओर से हर घर पाठशाला कार्यक्रम के तहत जो पढ़ाई करवाई जा रही है, उसे ही जिओ टीवी के माध्यम से रोजाना पढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बीच ऑनलाइन पढ़ाई का महत्व बहुत अधिक बढ़ गया है। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि जीओ टीवी पांच चैनलों के माध्यम से पढ़ाई करवाएगा। पहले चरण में तीन चैनल शुरू किए गएड हैं।
विज्ञापन


दो अन्य चैनलों के तहत एक में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन की पढ़ाई करवाई जाएगी। दूसरे चैनल के माध्यम से विभाग जागरूकता कार्यक्रम चलाएगा। स्वच्छता अभियान, कोरोना महामारी से कैसे बचाव किया जा सकता है, फिट इंडिया मू वमेंट के वीडियो इस पर शेयर किए जाएंगे। इन चैनलों को मोबाइल फोन पर कभी भी, कहीं भी देखा जा सकेगा। शिक्षण सामग्री का डिजिटल कंटेंट 24 घंटे इन चैनलों पर रहेगा। इस अवसर पर सचिव शिक्षा राजीव शर्मा, राज्य परियोजना निदेशक (समग्र शिक्षा) आशीष कोहली और जिओ टीवी से रोहित पुरी व नितिन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक सप्ताह तक देखा जा सकेगा ई कंटेंट

जिओ टीवी पर उपलब्ध इ-कंटेंट कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थिओं के लिए हर विषय में उपलब्ध करवाया जाएगा। अगर कोई विद्यार्थी किसी कारणवश यह ई-कंटेंट विषय अनुसूची के अनुसार नहीं देख पाता है तो इस स्थिति  में यह इ-कंटेंट हफ्ता भर (कैचअप) में  उपलब्ध रहेगा। इस सुविधा को वीडियो ऑन डिमांड में परिवर्तित करने पर समग्र शिक्षा, हिमाचल प्रदेश जिओ टीवी के माध्यम शीघ्र ही उपलब्ध करवाने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed