फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Wildlife: Chamba Sacred Langur on the verge of extinction, only 250 left

Himachal Wildlife: चंबा सेक्रेड लंगूर विलुप्ति के कगार पर, महज 250 ही बचे, संरक्षण की मुहिम शुरू

Mon, 28 Apr 2025 11:41 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Apr 2025 11:41 AM IST
सार

 चंबा में पाई जाने वाली दुनिया की अनोखी और दुर्लभ प्रजाति चंबा सेक्रेड लंगूर (चंबा पवित्र लंगूर) के विलुप्त होने के खतरा मंडराने लगा है।

विज्ञापन
Himachal Wildlife: Chamba Sacred Langur on the verge of extinction, only 250 left
चंबा सेक्रेड लंगूर। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में पाई जाने वाली दुनिया की अनोखी और दुर्लभ प्रजाति चंबा सेक्रेड लंगूर (चंबा पवित्र लंगूर) के विलुप्त होने के खतरा मंडराने लगा है। हाल ही में करवाई गई गणना में पाया गया कि जिले में इस प्रजाति के केवल 250 लंगूर ही बचे हैं। लगातार घटती संख्या को देखते हुए वन विभाग ने इनके संरक्षण को लेकर विशेष अभियान शुरू किया है। वन विभाग जंगलों से सटे इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को जागरूक कर रहा है। उन्हें समझाया जा रहा है कि यह लंगूर प्रजाति न केवल चंबा की बल्कि पूरी दुनिया की प्राकृतिक धरोहर है, जिसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे किसी भी हालत में इन लंगूरों को नुकसान न पहुंचाएं और इनके प्राकृतिक आवास की रक्षा करें। लंगूर की सात प्रमुख प्रजातियों में चंबा सेक्रेड लंगूर सबसे अलग है। इसे हिमालयन ग्रे लंगूर भी कहा जाता है। इस प्रजाति को हिमालयन ग्रे लंगूर भी कहा जाता है। इसके शरीर पर ग्रे रंग के बाल होते हैं और इसकी लंबी पूंछ इसे अन्य लंगूरों से अलग पहचान देती है। हालांकि कुछ विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का अनुमान है कि इनकी मौजूदगी कश्मीर और पाकिस्तान की वादियों में भी हो सकती है, लेकिन अब तक इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है। फिलहाल, चंबा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में ही यह प्रजाति सुरक्षित देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या खाते हैं चंबा सेक्रेड लंगूर
चंबा सेक्रेड लंगूर मुख्यतः फल, बीज, फूल, जड़ें, छाल और कलियां खाते हैं। अपने भोजन के लिए ये जंगलों में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहते हैं। इनकी भोजन संबंधी आदतें भी इन्हें अन्य लंगूर प्रजातियों से अलग करती हैं।

विज्ञापन

चंबा सेक्रेड लंगूर पूरी दुनिया में केवल चंबा जिले में पाया जाता है। इसकी संख्या काफी घट चुकी है। ऐसे में वन विभाग इस दुर्लभ प्रजाति को बचाने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रहा है। स्थानीय लोगों को भी इस मुहिम में शामिल किया जा रहा है ताकि हम मिलकर इस अनमोल धरोहर को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रख सकें।-अभिलाष दामोदरन, मुख्य वन अरण्यपाल, चंबा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed