फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Yellow alert for hot winds blowing for three days from today, chances of rain from May 1

Himachal Weather: आज से तीन दिन गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट, 1 मई से बारिश के आसार, जानें पूर्वानुमान

Mon, 28 Apr 2025 01:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Apr 2025 01:11 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में सोमवार से तीन दिन तक गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Yellow alert for hot winds blowing for three days from today, chances of rain from May 1
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गर्मी ने पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस सीजन में अब तक सबसे अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में सोमवार से तीन दिन तक गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।  ऊना का तापमान 2023 के 41.0 और 2024 के 40.0 के बाद उच्चतम दर्ज किया गया। वर्ष 2022 में यह 43.2 डिग्र्री सेल्सियस था, जो 27 अप्रैल तक सबसे ज्यादा था। 28, 29 और 30 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में गर्म हवाएं चल सकती हैं। 

विज्ञापन

चार दिन बारिश, अंधड़ का पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 1 से 4 मई तक बारिश का पूर्वानुमान है। साथ ही तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। 1 से 4 मई तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित मध्य पर्वतीय जिलों  सहित मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
सोमवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 17.2, सुंदरनगर 14.5, भुंतर 11.1, कल्पा 6.5, धर्मशाला 17.8, ऊना 14.4, नाहन 18.0, केलांग 3.3, पालमपुर 18.0, सोलन 13.4, मनाली 9.5 , कांगड़ा 17.0, मंडी 15.6, बिलासपुर 14.9, हमीरपुर 14.2, चंबा 11.9, कुफरी 14.1, कुकुमसेरी 5.3, नारकंडा 10.5, भरमाैर 14.3, रिकांगपिओ 9.5, सेऊबाग 9.0, धाैलाकुआं 17.6, बरठीं 13.2, कसाैली 18.5, सराहन 12.1, पांवटा साहिब 28.0, ताबो 5.9 व बजाैरा में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम तापमान
 रविवार को शिमला अधिकतम तापमान 28.2, सुंदरनगर का 36.8, भुंतर का 34.5, कल्पा का 20.2, धर्मशाला का 33.0, ऊना का 42.0, नाहन का 35.8, केलांग का 15.5, सोलन का 33.0, मनाली का 26.4, कांगड़ा का 37.0, मंडी का 36.6, बिलासपुर का 37.9 और हमीरपुर 37.0, चंबा का 32.8, डलहौजी का 21.5 और जुब्बड़हट्टी का 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed