{"_id":"6330534e40720d2cf514bef8","slug":"himachal-weather-update-woman-and-two-others-swept-away-in-flooded-nullah-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: बारिश ने बरपाया कहर, चंबा में बाढ़ से तीन, सोलन में एक बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: बारिश ने बरपाया कहर, चंबा में बाढ़ से तीन, सोलन में एक बहा
Sun, 25 Sep 2022 08:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा/बरोटीवाला(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा/बरोटीवाला(सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 25 Sep 2022 08:07 PM IST
सार
जिला चंबा में देर रात से भारी बारिश का कहर जारी है। नाले में बाढ़ आने से दो व्यक्ति और एक महिला बह गई। बिलासपुर का रहने वाला रणजीत सिंह खड्ड में बह गया।
विज्ञापन
नाले में आई बाढ़।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंबा जिले के विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत धिमला के बकाणी नाले में आई बाढ़ में महिला समेत बहे तीनों लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। यह घटना रविवार दोपहर की है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति नाले से होकर घर जा रहा था जबकि दूसरा घराट के बाहर खड़ा था। इनके अलावा एक महिला घराट के साथ लगती दुकान के बाहर खड़ी थी।
विज्ञापन
इन लोगों को बाढ़ आने का आभास तक नहीं हुआ कि पानी का तेज बहाव इन्हें अपने साथ बहाकर ले गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और रेस्क्यू मौके पर पहुंची। नाले में जलस्तर काफी ज्यादा होने के कारण खबर लिखे जाने तक लापता लोगों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। घटना में गांव खोड़ी निवासी रोशन पुत्र मदाला, गांव धरेड़ी निवासी कोनाता देवी पत्नी टिटू और धरेड़ी निवासी सुरेंद्र पुत्र पृथी बह गए हैं।
विज्ञापन
खबर लिखे जाने तक मौके पर मौजूद दमकल विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी थी। इसके अलावा मंगला के समीप नाले का जलस्तर बढ़ने से चंबा-जोत मार्ग करीब सवा घंटा बाधित रहा। एसडीएम चंबा अरुण कुमार का कहना है कि तीन लोगों के बहने की सूचना है। कहा कि प्रशासनिक टीम और रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है। सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
वहीं सोलन के बरोटीवाला में दसोरा माजरा स्थित एक कंपनी में ड्यूटी पर जा रहा सुरक्षा कर्मी बिलासपुर का रहने वाला रणजीत सिंह खड्ड में बह गया। प्रशासनिक और रेस्क्यू टीमें बहे लोगों की तलाश में जुटी हैं।
वहीं सोलन में दसोरा माजरा स्थित एक कंपनी में ड्यूटी पर जा रहा सुरक्षा कर्मी खड्ड के पानी में बह गया। लेकिन अभी तक उसका शव नहीं मिला है। पुलिस और संबंधिक कंपनी की टीम सुरक्षा कर्मी को बालद खड्ड में खोज रही है। यह कर्मचारी चेकमेट सक्योरिटी कंपनी में तैनात था। वर्तमान में इसकी ड्यूटी दसोरामाजरा स्थित आरएम केमीकल में तैनात था।
पुलिस के अनुसार सुरक्षा कर्मी रणजीत सिंह पुत्र अमरजीत जिला बिलासपुर सदर,पोस्ट आफिस बरमाणा के दिगगाली गांव का रहने वाला है। दोपहर दो बजे वह दसोरा माजरा स्थित अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। कमरे और कंपनी के बीच में नाला था। जिसे वह पार कर रहा था। अचानक उसका पांव फिसला और वह पानी के बहाव में बह गया। वहां पर कुछ लोगों ने उसे बहते हुए देखा। गांव वालों ने शौर मचाया लेकिन तब तक वह पानी के अधिक बहाव की चपेट में आकर बह गया।
सूचना मिलते ही कंपनी के लोग और बरोटीवाला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक टीमें कंपनी और पुलिस की बनाई और सर्च अभियान चलाया। उसे लकड्ड डिपू तक देखा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया है। आपदा प्रबंधन के कर्मचारी सुरक्षा कर्मी को खोजने में जुट गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।