{"_id":"63b1b02bd3604a0232175480","slug":"himachal-weather-update-weather-will-clear-till-5-january-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, 5 जनवरी तक साफ रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, 5 जनवरी तक साफ रहेगा मौसम
Sun, 01 Jan 2023 09:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 01 Jan 2023 09:39 PM IST
सार
मौसम विभाग ने प्रदेश में 5 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं, मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय 4 जनवरी तक धुंध का येलो अलर्ट है।
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल का नजारा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में फिर मौसम ने करवट ली है। रविवार को लाहौल स्पीति और कुल्लू में रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। कुंजुम दर्रा, बारालाचा पास, घेपन पीक और शिगरी ग्लेशियर, तंगलंगला में भी हल्की बर्फ गिरी है। वहीं नववर्ष के पहले दिन प्रदेश में दिनभर बादल छाए रहने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने प्रदेश में 5 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं, मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय 4 जनवरी तक धुंध का येलो अलर्ट है। धर्मशाला के धौलाधार की पहाड़ियों पर बीते दो दिन पहले हुए ताजा हिमपात से क्षेत्र में ठंड और बढ़ गई है। वहीं जिला में दो दिन पहले हुई बारिश फसलों के लिए नाकाफी रही है। बीते दिनों हिमाचल में हुई बर्फबारी से प्रदेश में 109 सड़कें बंद हैं। इसमें लाहौल स्पीति की सबसे ज्यादा 102 सड़कें यातायात के लिए बहाल नहीं हुई हैं।
विज्ञापन