{"_id":"640619ddaafe0da0cd0abd13","slug":"himachal-weather-update-una-recorded-maximum-temperature-31-degree-celsius-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: प्रदेश भर में खिली धूप, ऊना में 31 डिग्री पहुंचा अधिकतम पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: प्रदेश भर में खिली धूप, ऊना में 31 डिग्री पहुंचा अधिकतम पारा
Mon, 06 Mar 2023 10:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 06 Mar 2023 10:21 PM IST
सार
प्रदेश में मौसम खुलते ही अधिकतम तापमान के साथ अब न्यूनतम तापमान में भी सुधार आया है। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
लाहौल के सिस्सू में बर्फ का दीदार करने पहुंचे पर्यटक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रंगों के पर्व होली पर बुधवार को प्रदेशभर में धूप खिली रहेगी। प्रदेश में 12 मार्च तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में मौसम खुलते ही अधिकतम तापमान के साथ अब न्यूनतम तापमान में भी सुधार आया है।
विज्ञापन
रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.4, कुकुमसेरी में माइनस माइनस 2.0, मनाली में 2.6, रिकांगपिओ में 3.5, नारकंडा में 4.4, शिमला में 9.5 और धर्मशाला में 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। ऊंचाई वाले क्षेत्रों के अलावा अन्य जगह अब सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक कम हो रही है।
विज्ञापन
सोमवार शाम तक प्रदेश में 58 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। लाहौल-स्पीति में 49, चंबा में चार, कुल्लू में तीन और कांगड़ा में दो सड़के ठप रहीं। लाहौल-स्पीति में चार और चंबा में तीन पेयजल योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं।
विज्ञापन