{"_id":"63cd64625a946f0fe31fae68","slug":"himachal-weather-update-two-day-snowfall-and-rain-forecast-by-meteorological-department-shimla-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: प्रदेश में दो दिन बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान, येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: प्रदेश में दो दिन बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान, येलो अलर्ट जारी
Sun, 22 Jan 2023 10:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 22 Jan 2023 10:00 PM IST
सार
मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 23 और 24 जनवरी को बारिश व बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
शिमला के माल रोड पर घूमते सैलानी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मौसम खुलने के बाद करीब 223 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा 20 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हुए हैं। दो दिन पहले हुई बर्फबारी और बारिश के बाद प्रदेश में जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौटा है। प्रदेश भर में रविवार को मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 23 और 24 जनवरी को बारिश व बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
केलांग में न्यूनतम तापमान -9.6 डिग्री सेल्सियस चला गया है, वहीं ऊना में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शिमला में 2.8, सुंदरनगर में 1.7, भुंतर में 1.4, कल्पा में -4.8, धर्मशाला में 5.2, ऊना में 3.8, नाहन में 8.1, सोलन में 1.6, मनाली में -1.8, नारकंडा में -0.8 और रिकांगपिओ में -1.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन