{"_id":"652a9889d90921121d06e015","slug":"himachal-weather-update-two-day-rain-snowfall-orange-alert-in-himachal-pradesh-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में छाए रहे बादल, अगले दो भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में छाए रहे बादल, अगले दो भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
Sat, 14 Oct 2023 07:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 14 Oct 2023 07:32 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 15 और 16 अक्तूबर को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट का असर रहेगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 17 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 18 अक्तूबर से मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 15 और 16 अक्तूबर को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट का असर रहेगा।
विज्ञापन
इस दौरान इन जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी हुई है। शेष जिलों के लिए इस दौरान येलो अलर्ट जारी हुआ है। उधर, जनजातीय क्षेत्र पांगी को जिला मुख्यालय चंबा से जोड़ने वाला साच पास मार्ग बर्फबारी होने से यातायात के लिए बंद हो गया है। इससे पांगी का संपर्क चंबा से कट गया है। शनिवार तड़के साच पास में बर्फबारी शुरू हो गई। घाटी में जोरदार बारिश भी हुई।
विज्ञापन
साच पास में पांच से छह इंच बर्फबारी हुई है। पांगी की ऊपरी पहाड़ियों पर भी शाम के समय बर्फबारी हुई। शनिवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश जगह हल्के बादल छाए रहने के साथ बीच-बीच में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 32.0, बिलासपुर में 31.2, सुंदरनगर में 31.0, नाहन में 28.0, मंडी में 27.8, सोलन में 27.3, धर्मशाला-भुंतर में 26.0, कांगड़ा में 22.9, शिमला में 21.4, कल्पा में 19.5 और मनाली में 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
