फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather update Thick fog accumulated on the roads in Shimla

Himachal Weather: शिमला में सड़कों पर जमा भीषण कोहरा, ग्रामीण क्षेत्रों में भारी फिसलन से यातायात बंद

Sat, 21 Jan 2023 02:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 21 Jan 2023 02:14 PM IST
सार

नारकंडा और खड़ापत्थर सड़क पर फिसलन के कारण बस सेवा बंद है। चौपाल खिड़की सड़क भी बहाल नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Himachal Weather update Thick fog accumulated on the roads in Shimla
शिमला में बर्फबारी- फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद मौसम साफ हो गया है लेकिन अब दुश्वारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार रात को मौसम साफ रहने के चलते शनिवार सुबह सड़कों पर भीषण कोहरा जमने से फिसलन की स्थिति बढ़ गई है। फागू-कुफरी सड़क पर भारी फिसलन है। नारकंडा और खड़ापत्थर सड़क पर भी फिसलन के कारण बस सेवा बंद है। चौपाल खिड़की सड़क अभी बहाल नहीं हो पाई है। रामपुर रिकांगपिओ के लिए वैकल्पिक मार्ग से बसों का आवागमन चल रहा है। शाम तक शिमला रामपुर वाया नारकंडा शिमला रोहड़ू वाया खड़ापत्थर बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही।

विज्ञापन


बर्फबारी से जिले में एचआरटीसी के 187 रूट फेल, 48 बसें फंसीं
ताजा बर्फबारी के बाद शिमला जिले में बसों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। शुक्रवार को राजधानी शिमला से ऊपरी क्षेत्रों के लिए बस सेवा पूरी तरह बंद रही। ऊपरी क्षेत्रों से शिमला के लिए कोई बस नहीं आ पाई। बसें न चलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को एचआरटीसी के 187 रूट प्रभावित हुए जबकि 48 बसें विभिन्न रूटों पर फंस गई हैं। बर्फबारी के बाद कुफरी फागू नारकंडा-खड़ापत्थर और खिड़की में सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन


हालांकि लोक निर्माण विभाग के नेशनल हाईवे विंग ने शुक्रवार को ही सड़क बहाली का काम शुरू कर दिया था लेकिन बस सेवा बहाल नहीं हो पाई। निजी बसों का संचालन भी पूरी तरह बंद रहा। शिमला ठियोग सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी है। ढली मशोबरा सड़क पर भी शुक्रवार को फिसलन के कारण दिनभर यातायात प्रभावित रहा, इस रूट पर बसें देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक शिमला विनोद ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को बर्फबारी के बाद ऊपरी शिमला के रूटों पर बसें रवाना नहीं की जा सकीं। हालांकि रामपुर और रिकांगपिओ के लिए कुछ बसें वाया बसंतपुर भेजी गई हैं। शनिवार को सड़क की स्थिति पर बसों का संचालन निर्भर करेगा। प्रभावित रूटों में छह रूट नाहन डिपो के भी शामिल हैं।

वहीं जिले में बर्फबारी के चलते बंद हुई सड़कों को बहाल करवाने के लिए उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी शुक्रवार को खुद फील्ड में उतरे। टीम के साथ सुबह ही ठियोग-शिमला मार्ग बहाल करवाने के लिए फागू पहुंच गए। अचानक उपायुक्त को मौके पर देखकर यहां काम में लगे कर्मचारी और अधिकारी भी हैरान रह गए। डीसी ने यहां सड़क बहाली के काम का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश जारी किए।

उपायुक्त ने सड़क से बर्फ हटाने के साथ फिसलन रोकने के लिए इस पर रेत बिछाने का काम भी करने को कहा। शिमला पहुंचकर उपायुक्त ने शहर के जाखू, बैनमोर, लक्कड़ बाजार क्षेत्र में बर्फ हटाने के कार्यों की रिपोर्ट ली। नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को बर्फबारी की स्थिति में अस्पतालों मार्गों को प्रमुखता से खोलने के निर्देश दिए हैं। शिमला शहर में जाखू की पहाड़ी पर हल्की बर्फबारी हुई है। सैलानियों ने जाखू जाकर बर्फ के बीच मस्ती भी की। 

सड़कों को खोलने का काम शुरू : डीसी
डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि बर्फबारी के चलते बाधित हुई सड़कों को खोलने का काम सुबह ही शुरू कर दिया था। बताया कि उन्होंने सुबह खुद 8:30 बजे फागू जाकर राहत कार्य का जायजा लिया। दोपहर बाद तक करीब सभी रास्ते और कुछ सड़कें बहाल कर दी थीं। हालांकि, दिन के समय रुक-रुक कर बर्फबारी होने से परेशानी जरूर आई है। उपायुक्त ने कहा कि लोगों को सड़कें बंद होने से परेशानी न आए, इसके लिए मशीनरी और मजदूर तैनात किए हैं।

किस डिपो के कितने रूट फेल
तारादेवी         90 
रामपुर           17 
रिकांगपिओ      21 
रोहड़ू            18 
शिमला ग्रामीण  35

बर्फबारी से चौपाल-शिमला मार्ग वाहनों के लिए फिर बंद
चौपाल में हिमपात होने से चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग के साथ-साथ कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। बर्फबारी के कारण चौपाल-शिमला मार्ग पर यातायात ठप है और इस मार्ग पर वाहन फंस रहे हैं। चौपाल क्षेत्र में संपर्क मार्ग खिड़की-मड़ोग, पुजारली-माटल, सरांह, चौपाल-झिन्ना, झोखड सहित एक दर्जन संपर्क सड़कों पर यातायात ठप है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

सभी लोग भारी बर्फबारी होने के कारण अपने घरों में दुबक गए हैं और सड़क पर कोई चहल-पहल नजर नहीं है। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सड़कों खोलने में जुट गए है। एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने कहा कि यातायात सामान्य बनाने के लिए जेसीबी, डोजर, टिपर और पर्याप्त मात्रा में मजदूरों की तैनाती की गई है । सभी मार्गों को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है, उन्होंने आम जनता को एडवाइजरी जारी की है कि बेवजह कोई भी वाहन न चलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed