फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Snowfall in Shimla, the restoration of 537 roads in the state continues, how will the weather wait till January 29

हिमाचल: बर्फबारी से 495 सड़कें और 626 बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी ठप, जानें 29 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम

Tue, 25 Jan 2022 08:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jan 2022 08:08 PM IST
सार

मंगलवार शाम तक प्रदेश में 495 सड़कें, 626 बिजली ट्रांसफार्मर और 227 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। कुल्लू, किन्नौर, लाहौल, चंबा और शिमला जिला में लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में दोपहर बाद फिर बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन
himachal weather update: Snowfall in Shimla, the restoration of 537 roads in the state continues, how will the weather wait till January 29
बर्फ से ढका लाहौल का जसरथ गांव - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को हल्की धूप खिली लेकिन जनजीवन पर अभी भी बर्फ जमी हुई है। मंगलवार शाम तक प्रदेश में 495 सड़कें, 626 बिजली ट्रांसफार्मर और 227 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। कुल्लू, किन्नौर, लाहौल, चंबा और शिमला जिला में लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में दोपहर बाद फिर बर्फबारी हुई। मैदानी जिलों में मंगलवार को कई दिनों बाद धूप खिली। चंबा जिला के खज्जियार में बिजली के बाद दूरसंचार सेवाएं भी ठप हो गई हैं। सोलन में कुमारहट्टी के पास देर रात पहाड़ दरक गया। वहीं, बर्फबारी देखने के लिए शिमला में भारी संख्या में सैलानी उमड़े हैं। सैकड़ों गाड़ियां कुफरी पहुंचने से नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर बाद सात किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम लग गया।

विज्ञापन


बीआरओ ने अटल टनल रोहतांग होकर सोलंगनाला से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। सोलंगनाला से सिस्सू तक वाहनों के लिए मार्ग अभी बंद है। प्रशासन ने घाटी में हिमखंड गिरने की भी चेतावनी जारी की है। मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे हल्की बर्फबारी के बाद फिसलन के कारण राजधानी शिमला में लक्कड़ बाजार-संजौली सड़क बंद हो गई। फिसलन के कारण वाहनों के आपस में टकराने के मामले भी सामने आए। उधर, लाहौल-स्पीति जिले में सबसे अधिक 165, शिमला 127, चंबा116, कुल्लू 27, किन्नौर 18, मंडी 27, सोलन आठ, सिरमौर छह और हमीरपुर में एक सड़क बंद रही। चंबा जिले में सबसे अधिक 336 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। इसके अलावा शिमला में 154, सिरमौर में 64, लाहौल-स्पीति 15, कुल्लू 14, किन्नौर 13, सोलन 20 बिजली ट्रांसफार्मर बंद होने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूति बाधित है। शिमला में 58, चंबा 92, सिरमौर 42 और लाहौल-स्पीति में 35 पेयजल योजनाएं बंद हैं।
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में बुधवार को भी मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित सिरमौर, सोलन और कांगड़ा के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि इन क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। 27 से 29 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र                न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग            - 12.3
कल्पा             - 7.6
कुफरी            - 3.2
डलहौजी        - 1.8
मनाली            - 0.2
शिमला            - 0.1
धर्मशाला          2.2
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed