{"_id":"62616e2e5101d2377f27ea51","slug":"himachal-weather-update-snowfall-in-rohtang-rain-in-kullu-and-manali-cloudy-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: रोहतांग में बर्फबारी, कुल्लू और मनाली में बारिश, शिमला में बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: रोहतांग में बर्फबारी, कुल्लू और मनाली में बारिश, शिमला में बूंदाबांदी
Thu, 21 Apr 2022 08:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 21 Apr 2022 08:18 PM IST
सार
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा और कुंजुम दर्रा सहित ऊंची चोटियों में गुरुवार को हल्का हिमपात हुआ। ताजा बर्फबारी होने से बीआरओ को रोहतांग बहाली के कार्य को भी रोकना पड़ा है।
विज्ञापन
रोहतांग में बर्फबारी, कुल्लू और मनाली में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच गुरुवार को रोहतांग में बर्फबारी, कुल्लू-मनाली में बारिश हुई। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। कांगड़ा के चामुंडा में अंधड़ से कई पेड़ और टहनियां टूटने से गांवों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। मैदानी जिलों में मौसम बदलने से गेहूं की कटाई भी प्रभावित हुई है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। शुक्रवार और शनिवार को कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 24 अप्रैल को मौसम साफ रहने के आसार हैं। 25 अप्रैल को दोबारा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है।
विज्ञापन
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा और कुंजुम दर्रा सहित ऊंची चोटियों में गुरुवार को हल्का हिमपात हुआ। ताजा बर्फबारी होने से बीआरओ को रोहतांग बहाली के कार्य को भी रोकना पड़ा है। लाहौल घाटी के तोद और चंद्रा में दोपहर बाद बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फाहे गिरने से लोगों के चेहरे खिल गए। सूखे से परेशान कुल्लू घाटी के किसान-बागवानों ने भी बारिश होने पर खुशी जताई। बीआरओ कमांडर शबरीश वाचली ने कहा कि रोहतांग दर्रा और ग्रांफू-काजा मार्ग से बर्फ हटाने का काम जारी है। कांगड़ा जिले के ऊपरी इलाकों में तेज अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई। हमीरपुर के धनेटा में भी हल्की बारिश हुई। शिमला में हल्की बूंदाबांदी ही हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला बना रहा।
विज्ञापन
क्षेत्र अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
ऊना 35.2 20.0
बिलासपुर 34.0 20.0
हमीरपुर 31.1 15.9
धर्मशाला 30.2 23.2
कांगड़ा 25.2 19.2
शिमला 23.4 17.4
सोलन 30.0 16.2
नाहन 32.4 21.1
चंबा 28.7 15.3
कल्पा 17.2 8.0
केलांग 14.3 3.5