{"_id":"62acb36ad179b13d2c47973d","slug":"himachal-weather-update-snowfall-in-rohtang-rain-in-dharamsala-manali-maximum-temperature-dropped-by-10-degrees-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather Update: रोहतांग में बर्फबारी, धर्मशाला-मनाली में बारिश, हिमाचल में 10 डिग्री तक गिरा अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather Update: रोहतांग में बर्फबारी, धर्मशाला-मनाली में बारिश, हिमाचल में 10 डिग्री तक गिरा अधिकतम तापमान
Fri, 17 Jun 2022 10:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:35 PM IST
सार
मानसून के 20 जून तक प्रदेश में पहुंचने की संभावनाएं भी बढ़ गई है। शुक्रवार को रोहतांग सहित मनाली और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं।
विज्ञापन
कुल्लू में झमाझम बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में प्री मानसून की बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। धर्मशाला में बादल झमाझम बरसे। धर्मशाला में 42 मिलीमीटर रिकॉर्ड हुई। मनाली, भुंतर, बिलासपुर, नाहन, चंबा, डलहौजी में भी बादल बरसे। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के मौसम में आए बदलाव से शुक्रवार को अधिकतम तापमान में आठ से 10 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को भी भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मानसून के 20 जून तक प्रदेश में पहुंचने की संभावनाएं भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को रोहतांग सहित मनाली और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। पर्यटकों ने रोहतांग और बाराचाला में बर्फ के बीच खूब मस्ती की। हनुमान टिब्बा, देऊ टिब्बा, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, मांगन कोट, शोतीधार, शलीण धार, शिरघन तुंग, मकरवे, शिकरवे में भी बर्फबारी हुई है। जिला कांगड़ा में शुक्रवार को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। शुक्रवार सुबह 11:00 बजे धर्मशाला सहित, बैजनाथ, खैरा और मुल्थान में जमकर बारिश हुई। तापमान में गिरावट आने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 30.6 19.4
बिलासपुर 30.5 20.0
कांगड़ा 29.6 21.8
हमीरपुर 28.0 20.0
नाहन 27.6 23.7
चंबा 28.8 19.5
धर्मशाला 27.2 19.4
सोलन 25.2 17.6
शिमला 21.6 14.5
कल्पा 16.6 9.4
केलांग 14.3 6.9