फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Snowfall in higher reaches of state including Shimla

मौसम: ऑरेंज अलर्ट के बीच शिमला समेत हिमाचल के ऊंचाई वाले भागों में ताजा बर्फबारी

Sat, 22 Jan 2022 09:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Jan 2022 09:38 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला  के अनुसार रविवार को भी प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। जबकि 24 व 25 जनवरी को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं मैदानी जिलों में रविवार से 25 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
himachal weather update: Snowfall in higher reaches of state including Shimla
लाहौल में ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग समेत ऊंचाई वाले भागों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। राजधानी शिमला समेत अन्य ऊंचाई वाले भागों में भी बर्फबारी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट किया है। लाहौल, कुल्लू और किन्नौर जिले के कई इलाकों में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी हुई है। जिला कुल्लू और लाहौल में एक सप्ताह से मौसम खराब बना हुआ है। शुक्रवार रात को भी रोहतांग, जलोड़ी दर्रा सहित लाहौल के रिहायशी इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई। बर्फबारी से जिला कुल्लू में एक एनएच समेत 20 से अधिक सड़कों पर यातायात अवरुद्ध है। जिला कांगड़ा में पर्यटन क्षेत्र इंद्रुनाग और बिलिंग में पैरागलाइडिग नहीं हो पाई। दुर्गम क्षेत्र मुल्थान और बरोट में पहाड़ों पर ताजा हिमपात दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। जबकि 24 व 25 जनवरी को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं मैदानी जिलों में रविवार से 25 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 

विज्ञापन

बर्फबारी के बाद ऊपरी शिमला का राजधानी से फिर कटा संपर्क

 ताजा बर्फबारी के बाद एक बार फिर ऊपरी शिमला से राजधानी का सड़क संपर्क कटा है। शनिवार दोपहर को बर्फबारीके बाद कुफरी, खड़ापत्थर, नारकंडा और खिड़की सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। रामपुर और रिकांगिपओ के लिए वाया मशोबरा बसंतपुर बसें भेजी गईं। शिमला-रोहड़ू रूट पर खड़ापत्थर के पास दोपहर दो बजे के बाद भारी बर्फबारी के चलते बस सेवा बंद कर दी गई। खड़ापत्थर होते हुए तीन बजे के बाद की बसें रूटों पर रवाना नहीं हो पाईं। शिमला से रोहड़ू जाने वाली बसें भी तीन बजे के बाद रद्द कीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed