{"_id":"5feb594d8ebc3e3d93034d95","slug":"himachal-weather-update-snowfall-forecast-from-4-january-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जनवरी तक मौसम साफ, चार को बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जनवरी तक मौसम साफ, चार को बारिश-बर्फबारी के आसार
Wed, 30 Dec 2020 11:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में तीन जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। चार जनवरी को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश के चार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बुधवार सुबह घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार रात और सोमवार तड़के हुई बर्फबारी के बाद मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली। हल्के बादल छाए रहने के चलते अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर जारी है। पूरे प्रदेश के मौसम में ठंडक बनी हुई है।
विज्ञापन
मंगलवार को शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही। मैदानी जिलों में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय वाहन चलाने वालों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरा छाए रहने के चलते सुबह के समय मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ी। दोपहर बाद ही कई क्षेत्रों में मौसम साफ होने पर धूप खिली। बुधवार को भी घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी हुई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। सबसे अधिक तापमान सोलन में 20.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नाहन में 17.9, कांगड़ा में 16.0, बिलासपुर में 15.5, हमीरपुर में 15.2, भुंतर में 14.4, सुंदरनगर में 13.8, ऊना में 12.7, मंडी में 13.3, शिमला में 9.8, धर्मशाला में 8.6, कल्पा में 7.8, चंबा में 9.4, कुफरी में 3.7, केलांग में 1.8 और डलहौजी में माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
क्षेत्र न्यूनतम तापमान
केलांग - 10.3
कल्पा - 6.0
डलहौजी - 2.9
मनाली - 2.6
सोलन - 0.4
कुफरी - 0.2
भुंतर - 0.1
ऊना 1.0
धर्मशाला 1.4
शिमला 1.6