{"_id":"63f062cb11684d5efc04723b","slug":"himachal-weather-update-shimla-minimum-temperature-recorded-14-4-degree-celsius-after-2015-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में तपने लगे पहाड़, शिमला में न्यूनतम पारे ने तोड़ा आठ साल का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में तपने लगे पहाड़, शिमला में न्यूनतम पारे ने तोड़ा आठ साल का रिकॉर्ड
Sat, 18 Feb 2023 07:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 18 Feb 2023 07:51 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पहाड़ तपने लगे हैं। हिल्स क्वीन शिमला में फरवरी में न्यूनतम तापमान ने आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार रात को राजधानी में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले फरवरी 2015 में तापमान 14.2 डिग्री पहुंचा था। शनिवार को सोलन में फरवरी के दौरान दो साल बाद सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। तापमान में बढ़ोतरी होने से हिमाचल के मौसम से ठंड घट गई है।
विज्ञापन
दोपहर के समय मैदानी जिलों में पसीना छूटना शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। इन क्षेत्रों में 21 फरवरी तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और बिजली गरजने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 21 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.4, भुंतर में 29.7, मंडी में 29.2, बिलासपुर में 28.6, हमीरपुर-चंबा में 27.3, कांगड़ा में 27.0, धर्मशाला में 26.5, नाहन में 25.3, शिमला में 23.2, मनाली में 20.0, कल्पा में 17.6 और केलांग में 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
128 सड़कों पर आवाजाही अभी भी ठप
प्रदेश में शनिवार शाम तक 128 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। बीते दिनों हुई बर्फबारी से लाहौल-स्पीति जिला में जनजीवन अभी भी सामान्य नहीं हो सका है। जिला में 121 सड़कें, छह पेयजल योजनाएं और एक बिजली ट्रांसफार्मर ठप है। इसके अलावा चंबा में तीन और कुल्लू-कांगड़ा में दो-दो सड़के बंद रहीं।
न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
केलांग - 2.7
कुकुमसेरी - 2.1
कल्पा 3.3
मनाली 5.8
सोलन 6.8
ऊना 7.8
धर्मशाला 8.4
हमीरपुर 8.7
बिलासपुर 9.5
कांगड़ा 10.4
शिमला 14.4
डलहौजी 15.2