{"_id":"63a2a744c16636634c32ece2","slug":"himachal-weather-update-seven-cities-minimum-temperature-recorded-in-minus-degree-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल में शीत लहर का प्रकोप, 7 शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल में शीत लहर का प्रकोप, 7 शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंचा
Wed, 21 Dec 2022 11:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:58 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस के दिन किन्नौर, लाहौल, चंबा और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
नालागढ़ में धुंध।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप जारी है। प्रदेश के सात शहरों का तापमान माइनस में पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सात शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस -7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय धुंध छाए रहने से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। विजिबिलिटी कम होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस के दिन किन्नौर, लाहौल, चंबा और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
ऊना में अधिकतम तापमान 24.2, मंडी में 22.2, बिलासपुर में 22.0, हमीरपुर में 21.4, कांगड़ा में 20.3, धर्मशाला में 20.2, चंबा में 20.4, सोलन में 20.0, नाहन में 19.5, शिमला में 14.0 और मनाली में 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
शहर न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
सुंदरनगर -0.6
भुंतर -0.5
कल्पा -3.2
केलांग -7.4
मनाली - 0.4
कुकुमसेरी -7.9
रिकांगपिओ -1.4
