{"_id":"627e6b88e457456daf0faa65","slug":"himachal-weather-update-rainfall-yellow-alert-from-15-may-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: हिमाचल में शनिवार को हल्की बारिश के आसार, 15 मई से येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: हिमाचल में शनिवार को हल्की बारिश के आसार, 15 मई से येलो अलर्ट
Fri, 13 May 2022 08:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 May 2022 08:03 PM IST
सार
प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में शनिवार को हल्की बारिश के आसार हैं। रविवार से पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 15 से 17 मई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में शनिवार को हल्की बारिश के आसार हैं। रविवार से पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 15 से 17 मई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ऊना में अधिकतम तापमान 42.2 और शिमला में 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर, चंबा, धर्मशाला और सोलन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
तापमान डिग्री सेल्सियस में
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 42.2 22.8
हमीरपुर 38.1 18.0
कांगड़ा 37.7 20.9
बिलासपुर 37.5 23.5
चंबा 36.1 14.5
धर्मशाला 35.5 23.0
सोलन 35.5 16.6
नाहन 33.0 24.5
शिमला 28.0 17.6
मनाली 24.6 11.0
कल्पा 22.5 6.6
केलांग 22.2 6.7