फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Update: rainfall in Shimla and Dharamsala, people are advised to stay away from rivers and streams

Himachal Weather Update: शिमला और धर्मशाला में झमाझम बरसे बादल, लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

Mon, 11 Jul 2022 07:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Jul 2022 07:50 PM IST
सार

प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार दोपहर बाद और धर्मशाला में रविवार रात को बादल झमाझम बरसे। राजधानी में सोमवार को दोपहर बाद 4:30 बजे से 5:00 बजे तक 33 और धर्मशाला में रात भर 227 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। 

विज्ञापन
Himachal Weather Update: rainfall in Shimla and Dharamsala, people are advised to stay away from rivers and streams
शिमला में हुई झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार दोपहर बाद और धर्मशाला में रविवार रात को बादल झमाझम बरसे। राजधानी में सोमवार को दोपहर बाद 4:30 बजे से 5:00 बजे तक 33 और धर्मशाला में रात भर 227 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। रविवार रात हुई भारी बारिश से कांगड़ा, हमीरपुर और चंबा में नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों को आगाह करते हुए नदी-नालों के समीप नहीं जाने को कहा है। उधर, मंगलवार को भी प्रदेश भर में बारिश होने का येलो अलर्ट है। प्रदेश में सोमवार शाम तक 16 सड़क मार्ग, सात बिजली ट्रांसफार्मर और 17 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। कुल्लू जिले में 13, लाहौल स्पीति में दो और चंबा में एक सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। कुल्लू में छह और चंबा में एक बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई गांवों में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई है।

विज्ञापन


जिला चंबा में भारी बारिश से 17 पेयजल योजनाएं बंद हो गई हैं। शिमला में सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर 12:00 बजे शहर में हल्की बारिश हुई। दोपहर बाद शहर में करीब आधा घंटा भारी बारिश हुई। जिला कांगड़ा के कई क्षेत्रों में रविवार रात भर बारिश का दौर जारी रहा। बीते वर्ष धर्मशाला में 24 घंटों के दौरान 229 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी। अब रविवार रात को बारिश का आंकड़ा 227 मिलीमीटर रहा। शाहपुर के धारकंडी में लाहड़ी के पास हुए भूस्खलन से रिडकमार-सल्ली सड़क मार्ग बंद हो गया था। बस में बैठे लोगों ने खुद मलबा हटाकर सड़क को बहाल किया। रिड़कमार-बोह सड़क पर रुलेहड़ स्कूल के पास नोल नाला भी भारी उफान पर है।
विज्ञापन


चंबा जिले में भारी बारिश के कारण सलूणी उपमंडल में एक कच्चा मकान और गोशाला क्षतिग्रस्त हुई है। चांजू-बघेईगढ़ सड़क पर करीब 15 घंटे तक यातायात ठप रहा। कुल्लू की सैंज घाटी की मुख्य सड़क भारी बारिश के चलते छह घंटे तक बंद रही। लारजी-सैंज सड़क पर तलाड़ा गांव के पास पागल नाला में भारी मलबा आने से रविवार देर रात 3:00 बजे से सोमवार सुबह 9:00 बजे तक यातायात बंद रहा। इस दौरान यात्रियों और किसानों को अधिक परेशानी हुई। ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से सोलंगनाला के पास सोलंग गांव को जोड़ने वाली अस्थायी पुलिया बह गई है। ग्रामीणों ने स्वयं इस पुल का निर्माण किया था। पुल बह जाने के कारण सोलंग गांव का संपर्क घाटी से कट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र                    बारिश (मिलीमीटर में)
धर्मशाला            227    
सिहुंता                86
भौरंज                69
नूरपुर                63
शिलारू             49
शिमला             33
मंडी                 31
नारकंडा            25
भुंतर                 22
मनाली             12    

तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र        अधिकतम    न्यूनतम
ऊना         36.0          24.4
कांगड़ा      32.8          21.7
हमीरपुर    32.5          22.4
चंबा          32.0          23.1
बिलासपुर    32.0         25.0
नाहन         31.1         24.5        
धर्मशाला    29.5         19.2
केलांग       24.9         12.7
शिमला      23.0        16.9
कल्पा       22.7         14.9

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed