{"_id":"650e81e8ff505763000351d9","slug":"himachal-weather-update-rainfall-in-many-parts-of-state-know-forecast-for-six-days-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, कई भागों में झमाझम बारिश, जानें छह दिनों का पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, कई भागों में झमाझम बारिश, जानें छह दिनों का पूर्वानुमान
Sat, 23 Sep 2023 07:46 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Sep 2023 07:46 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज राज्य के कुछ भागों में बारिश के साथ अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल के कई भागों में झमाझम बारिश।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। राज्य के कई भागों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज राज्य के कुछ भागों में बारिश के साथ अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 व 25 सितंबर को भी कुछ भागों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 26 से 29 सितंबर तक राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन जिले में शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है। बारिश होने से अब किसान लहसुन, मटर की बिजाई का कार्य कर सकेंगे। पिछले दो सप्ताह से धूप खिलने के चलते खेतों में नमी काफी कम हो गई थी। उधर, बिलासपुर जिले में भी झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया । बारिश के चलते बंदला धार से पैराग्लाइडिंग रोकी गई। इसके अलावा बारिश से मक्की की कटाई भी प्रभावित हुई है। हमीरपुर, सिरमौर व ऊना जिले के कई भागों में भी बारिश दर्ज की गई है। शिमला में भी हल्की बारिश हुई ।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान
शनिवार को चंबा में अधिकतम तापमान 31.6, ऊना में 31.4, कांगड़ा में 30.0, मंडी में 29.8, बिलासपुर में 29.5, भुंतर में 29.1, धर्मशाला-सोलन-नाहन में 27.5, शिमला में 22.2 और मनाली में 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
इस मानसून सीजन में अब तक 2634 घर ढहे
इस मानसून सीजन में 24 जून से 22 सितंबर तक 465 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 178 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 482 घायल हुए हैं। राज्य में 2634 घर ढह हो गए हैं। 11105 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 320 दुकानों व 5949 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 8667.38 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 168 और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं।