{"_id":"626e83a4c5bab5223110acf0","slug":"himachal-weather-update-rainfall-in-many-parts-including-capital-shimla-relief-from-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने बदली करवट: हिमाचल की राजधानी शिमला समेत कई भागों में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने बदली करवट: हिमाचल की राजधानी शिमला समेत कई भागों में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
Sun, 01 May 2022 09:04 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 01 May 2022 09:04 PM IST
सार
राजधानी शिमला, ऊपरी शिमला समेत प्रदेश के कई अन्य भागों में रविवार सायं बारिश हुई है। कई क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। इससे लोगों को गरमी से तो राहत मिली ही है, जंगलों में लगी आग भी बुझ गई है।
विज्ञापन
शिमला में झमाझम बारिश।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश में गरमी और सूखे जैसी स्थिति के बीच करीब दो माह बाद रविवार को बारिश से मौसम में कुछ ठंडक आई है। राजधानी शिमला, ऊपरी शिमला समेत प्रदेश के कई अन्य भागों में रविवार सायं बारिश हुई है। कई क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। इससे लोगों को गरमी से तो राहत मिली ही है, जंगलों में लगी आग भी बुझ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में पांच मई तक कई भागों में बारिश जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में दो से पांच मई तक बारिश की संभावना है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। उधर, शिमला में रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को शिमला का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस में)
शिमला 31.0 17.0
ऊना 42.8 21.2
बिलासपुर 37.5 24.0
कांगड़ा 36 20.2
हमीरपुर 36 21.0
नाहन 35.7 23.3
चंबा 34.8 14.2
सोलन 35 18.5
धर्मशाला 35.8 19.2
कल्पा 20.6 6.7
केलांग 19.5 5.2