फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update rain yellow alert for today in himachal pradesh

Himachal Weather: हिमाचल में आज भी बारिश का येलो अलर्ट, कल से मौसम साफ

Thu, 18 May 2023 12:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 18 May 2023 12:12 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
himachal weather update rain yellow alert for today in himachal pradesh
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में वीरवार को बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच गया है। राजधानी शिमला में मंगलवार रात को इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

विज्ञापन


शिमला में न्यूनतम पारा 17.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ बना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार से पूरे प्रदेश में साफ रहने का पूर्वानुमान है। उधर, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मंगलवार रात को पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 24.0, नाहन में 20.9, बिलासपुर-ऊना में 19.0, कांगड़ा में 18.7, शिमला में 17.4, हमीरपुर में 17.0, धर्मशाला-सोलन में 14.2 और मनाली में 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed