फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather Update: Rain snow alert for three days again in many parts of state, know forecast

HP Weather Update: हिमाचल के कई भागों में तीन दिन फिर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें मौसम पूर्वानुमान

Fri, 02 Feb 2024 06:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Feb 2024 06:28 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 फरवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई भागों में तीन दिन फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal weather Update: Rain snow alert for three days again in many parts of state, know forecast
बर्फ से लकदक लाहौल घाटी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में तीन दिन फिर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 फरवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से 5 फरवरी तक मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों  के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी भागों में बारिश की संभावना है। विभाग ने तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया है।  4 फरवरी को कुल्लू, चंबा, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले में भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान शिमला शहर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है।  वहीं, 3 और 4 फरवरी को राज्य के मैदानी/निचले पहाड़ी और मध्य पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर अंधड़ और बिजली चमकने की संभावना है। 4 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। जबकि  6 फरवरी को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 7 फरवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन


इस साल शिमला में पहली बार माइनस में रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम तापमान
पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। औसत न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किए गए।  राजधानी शिमला में इस साल पहली बार न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। गुरुवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा।  संदरनगर का न्यूनतम तापमान 2.0 , भुंतर 0.5, कल्पा -7.0, धर्मशाला 2.2 , ऊना 3.3, नाहन 4.7, पालमपुर 1.5 , सोलन 1.5, मनाली -6.1, कांगड़ा 3.5, मंडी 2.2, बिलासपुर 4.2, हमीरपुर 2.6, डलहौजी -3.1, जुब्बड़हट्टी 0.5., कुफरी -5.9 ,कुकुमसेरी -13.8,  नारकंडा -6.1, रिकांगपिओ -2.7, सेऊबाग 0.5, धौलाकुआं 6.8, बरठीं 2.6, समदो -5.4, पांवटा साहिब 8.0, सराहन 0.0 और देहरागोपीपुर में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



24 घंटों के दौरान कहां कितनी बर्फबारी
स्थान      बर्फबारी(सेंटीमीटर में)
शिलारू      42.6
खदराला     35
कोठी        35
चौपाल      20
केलांग      15
गोंदला      17.5
कुकुमसेरी  14
मनाली     30
भरमौर     25
सलूणी     21
छतराड़ी   10
कल्पा       8
रिकांगपिओ 8
सराहन  10.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed