{"_id":"5fede5908ebc3e3c8f32f6a1","slug":"himachal-weather-update-rain-and-snowfall-forecast-from-2-to-6-january-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो से छह जनवरी तक पूरे हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो से छह जनवरी तक पूरे हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार
Thu, 31 Dec 2020 08:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 31 Dec 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
रिज पर घूमते सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में नए साल के पहले दिन शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। दो जनवरी से मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलेगा। तीन से छह जनवरी तक पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है।
विज्ञापन
वीरवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 21.2, सोलन में 22.5, कांगड़ा में 20.0, सुंदरनगर में 17.8, शिमला में 17.3, नाहन में 19.9, बिलासपुर में 17.0, हमीरपुर में 16.6, चंबा में 16.5, भुंतर में 14.8, धर्मशाला में 14.2, मंडी में 15.3, डलहौजी में 11.8, कुफरी 10.8, कल्पा में 8.3 और केलांग में माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
उधर, बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 12.2, कल्पा में माइनस 3.8, सुंदरनगर में माइनस 2.4, भुंतर में माइनस 1.1, सोलन में माइनस 0.7, मनाली में माइनस 1.6, मंडी में शून्य, चंबा में 0.1, धर्मशाला में 2.4 और शिमला में 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन