फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Rain and snowfall alert at isolated places over middle and high hills parts

मौसम: हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, ऊना में सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज

Tue, 22 Mar 2022 09:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Mar 2022 09:07 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 23 और 24 मार्च को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी व अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 26 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन
himachal weather update: Rain and snowfall alert at isolated places over middle and high hills parts
हिमाचल का मौसम(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी ने ऊना में दिन का चैन और नाहन में रात की नींद उड़ा दी है। इस सीजन में दोनों शहरों में सबसे ज्यादा अधिकतम और न्यूनतम तापमान दर्ज  हुआ। हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बुधवार और गुरुवार को बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों में इस दौरान मौसम साफ बना रहने की संभावना है। 25 और 26 मार्च को पूरे प्रदेश में धूप खिली रहने के आसार हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। ऊना में मंगलवार को इस सीजन का सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश के नौ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। मंगलवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 33.5, हमीरपुर में 32.8, सुंदरनगर में 32.7, कांगड़ा में 31.8, धर्मशाला-भुंतर में 31.0, चंबा में 30.7, सोलन में 30.6, शिमला में 23.5, कल्पा में 21.6 और केलांग में 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, दिन का पारा चढ़ने के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। सोमवार रात को नाहन में इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा ऊना में न्यूनतम तापमान 14.7, शिमला में 14.2, कांगड़ा में 14.0, हमीरपुर में 13.8, बिलासपुर-पांवटा साहिब में 13.5, मंडी में 12.1, सोलन में 11.2, मनाली में 6.8, कल्पा में 5.1 और केलांग में माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed